सब्सक्राइब करें

Haridwar: सोमवती अमावस्या, हर की पैड़ी में गंगा स्नान को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, दूसरी तरफ हाईवे हुआ जाम

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Renu Saklani Updated Mon, 15 Jun 2026 12:49 PM IST
सार

सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने हरिद्वार गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। धर्मनगरी में श्रद्धालुओं की भारी उमड़ने से हरिद्वार हाईवे भी जाम हुआ।

विज्ञापन
Somvati Amavasya Snan crowds of devotees throng Har Ki Pauri for a holy dip in Ganges Haridwar highway jam
सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

सोमवती अमावस्या पर आज हरिद्वार हर की पैड़ी में गंगा स्नान के लिए लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। गंगा के जयकारे के उद्घोष से गंगा घाट गूंज पड़े। आज पुरुषोत्तम मास का अंतिम दिन है और संक्रांति है।





इस दिन सोमवती अमावस्या का होना अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है। इस दिन गंगा स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है और गंगा स्नान का कई सौ गुना फल प्राप्त होता है। आज हरिद्वार में लाखों लोग गंगा स्नान के लिए पहुंचे हैं।

Somvati Amavasya Snan crowds of devotees throng Har Ki Pauri for a holy dip in Ganges Haridwar highway jam
गंगा में आस्था की डुबकी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

आज सोमवती अमावस्या के साथ ही पुरुषोत्तम मास का समापन हो जाएगा और अब शुद्ध ज्येष्ठ मास का पदार्पण होगा।

Somvati Amavasya Snan crowds of devotees throng Har Ki Pauri for a holy dip in Ganges Haridwar highway jam
पुलिस बल मौजूद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार में हर की पैड़ी के चारों ओर सभी घाटों में श्रद्धालुओं की भीड़ हैं। इसके अलावा नाई सोता घाट, सुभाष घाट, गऊघाट, कुशा घाट, हरिद्वार में बिरला घाट, अलकनंदा घाट, ओम पुल घाट,डाम कोठी घाट, कनखल में बैरागी कैंप घाट, महानंद मिशन घाट, नया घाट, तिल भांडेश्वर महादेव घा, तप स्थान तीजीपातशाही गुरु अमर दास घाट, सतीघाट, राजघाट, दक्षेश्वर महादेव मंदिर घाट, शीतला माता घाट,उत्तरी हरिद्वार में सप्त ऋषि आश्रम घाट, परमार्थ आश्रम घाट, भारत माता मंदिर घाट,अग्रसेन घाट सहित विभिन्न घाटों में बड़ी तादाद में श्रद्धालु पवित्र पुण्य गंगा में आस्था और श्रद्धा की डुबकी लगा रहे हैं। लोग दान पुण्य कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Somvati Amavasya Snan crowds of devotees throng Har Ki Pauri for a holy dip in Ganges Haridwar highway jam
हरिद्वार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हर की पैड़ी और आसपास के घाटों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह हर की पैड़ी पर सुबह तड़के से ही तैनात है।हर की पैड़ी पर उत्तराखंड की पुलिस के अलावा केंद्रीय सुरक्षा बल भी तैनात किए गए हैं।

ये भी पढ़ें...भाजपा नेता की हत्या: बवाल के बाद आरोपियों के परिजन व आसपास के लोगों ने छोड़ा घर, रात के अंधेरे में निकले परिवार

विज्ञापन
Somvati Amavasya Snan crowds of devotees throng Har Ki Pauri for a holy dip in Ganges Haridwar highway jam
हरिद्वार हाईवे जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पितृदोष की समाप्ति के लिए गंगा के तट पर हवन यज्ञ और पिंडदान कर रहे हैं। वृंदावन उत्तर प्रदेश से आए भागवताचार्य कथा वाचक राधा रमन शास्त्री ने बताया कि आज सोमवती अमावस्या के दिन त्रिवेणी सहयोग है। आज पुरुषोत्तम मास का समापन है। इस त्रिवेणी के दिन आज गंगा स्नान करने से पुण्य कई गुना बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि यह कृष्ण का मानस माना जाता है, क्योंकि कृष्ण ने ही मलमास को पुरुषोत्तम मास का नाम दिया था। 

ये भी पढ़ें...BJP Leader Murder: परिजनों में उबाल, बोले-आरोपियों को करें गिरफ्तार, बवाल के बाद बैरागीवाला में आज ऐसे हालात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed