{"_id":"6a2fac58435b962db70f2428","slug":"bjp-leader-murder-silence-grips-bairagiwala-wedding-preparations-were-underway-but-now-communal-tension-2026-06-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"BJP Leader Murder: बैरागीवाला गांव सन्नाटा, जहां बजनी थी शहनाई वहां सायरन का शोर, मस्जिद में भी नहीं हुई अजान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BJP Leader Murder: बैरागीवाला गांव सन्नाटा, जहां बजनी थी शहनाई वहां सायरन का शोर, मस्जिद में भी नहीं हुई अजान
अंकित सिंह, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Mon, 15 Jun 2026 04:15 PM IST
सार
बैरागीवाला गांव में जहां शहनाई बजनी थी वहां सायरन का शोर गूंजता रहा। दो युवतियों की सहारनपुर से बरात आनी थी, लेकिन गांव में सन्नाटा पसर गया। तनाव बढ़ने पर जो रिश्तेदार जहां था वहां से लौट गए।
विज्ञापन
1 of 5
पसरा सन्नाटा
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बैरागीवाला गांव में रविवार का दिन दो परिवारों के लिए खुशियों का सबसे बड़ा मौका बनने वाला था। घर में शहनाइयां बजनी थीं, बेटियों की डोली उठनी थी और रिश्तेदारों की चहल-पहल से आंगन गुलजार होने वाले थे लेकिन भाजपा नेता विनोद की हत्या के बाद उपजे सांप्रदायिक तनाव ने ऐसा माहौल बनाया कि सारी तैयारियां धरी रह गईं। जहां खुशियों के गीत गूंजने थे वहां पूरे दिन पुलिस-प्रशासन और दमकल वाहनों के सायरन सुनाई देते रहे। वहीं आज मस्जिद में दूसरे दिन भी अज़ान नहीं हुई।
गांव की रहने वाली सबनम (24) की शादी सहारनपुर जिले के ननौली निवासी शहदाब से तय थी। जबकि उमरा (23) का निकाह फक्कार के साथ होना था। दोनों परिवार कई महीनों से इस दिन का इंतजार कर रहे थे। घरों में मेहमान पहुंच चुके थे और शादी की अंतिम तैयारियां चल रही थीं लेकिन शनिवार रात गांव में बढ़ते तनाव और विरोध-प्रदर्शनों ने सब कुछ बदल दिया। रात होते-होते हालात इतने बिगड़ गए कि रिश्तेदारों ने गांव में रुकना सुरक्षित नहीं समझा। जो जहां था वहीं से वापस लौटने लगा।
2 of 5
परिजनों को फोन पर शादी स्थगित होने की सूचना देते लड़कियों का पिता अब्दुल रहमान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कई लोग रास्ते से ही अपने घरों की ओर लौट गए। रविवार को आने वाली बरातें भी नहीं पहुंच सकीं। पुलिस बंदोबस्त, तनावपूर्ण माहौल और अनिश्चितता के बीच दोनों परिवारों के सपने अधूरे रह गए। सबनम और उमरा के पिता अब्दुल रहमान का दर्द सबसे ज्यादा झलक रहा था। एक ओर बेटियों की शादी टलने का दुख था तो दूसरी ओर गांव में फैले तनाव की चिंता। वह लगातार फोन पर रिश्तेदारों और बरात पक्ष के लोगों को गांव के हालात बताते रहे।
3 of 5
बैरागीवाला में हुई घटना के बाद सूना पड़ा शादी वाला घर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हर फोन कॉल के साथ उनकी आवाज में मायूसी और बेबसी साफ महसूस हो रही थी। जिन लोगों को वह शादी में शामिल होने का निमंत्रण दे रहे थे उन्हें अब हालात समझाकर आने से मना करना पड़ रहा था। युवतियों की मामी ने बताया कि तनाव के बीच किसी तरह उन्होंने अपने घर के बच्चों और महिलाओं को बाहर भेजा। जिन युवतियों की डोली विदा करनी थी उन्हें पुलिस सुरक्षा में किसी तरह सुरक्षित स्थानों में भेजा। शादी अधर में पड़ने के कारण बड़ा आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सन्नाटा पसरा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बिरयानी बनी ही रह गई
युवतियों के पिता अब्दुल रहमान ने बताया कि शनिवार रात को उनके घर पर कई मेहमान आने वाले थे इसके लिए विशेष तैयारी की गई थी। भगोने को खोलकर दिखाते हुए उन्होंने बताया कि सबके लिए चिकन बिरयानी बनाई गई थी लेकिन जैसे ही तनाव बढ़ा तो उन्होंने मेहमानों को रास्ते में ही रोक दिया जो जिस स्थान था वहीं से लौट गया।
दो बेटियों की शादी के लिए अब्दुल रहमान ने खूब तैयारी की थी। घर में ईंट लगाकर चार चूल्हे बनाए गए थे। इन्हीं के पास लकड़ी का ढेर रखा था जिससे तरह-तरह के पकवान बनाए जाने थे लेकिन अचानक भड़के सांप्रदायिक तनाव के कारण सब सूना हो गया। चूल्हे बुझे ही रहे और टेंट भी पूरा सज नहीं पाया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।