सब्सक्राइब करें

BJP नेता की हत्या: पत्नी का फूटा दर्द, आरोपी के घर पर बरसाए पत्थर, बोली-मेरे सुहाग के कातिलों को दो सजा

माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Mon, 15 Jun 2026 02:45 PM IST
सार

पति की हत्या के बाद भाजपा नेता विनोद कुमार की पत्नी का दर्द छलक पड़ा। रोते-बिलखते हुए उन्होंने कहा कि मुआवजा उनके लिए कोई मायने नहीं रखता। उनके दोनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। उन्होंने आरोपियों को सख्त सजा देने और बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने की मांग की।

विज्ञापन
BJP Leader Murder vinod Kumar wife Stones pelted at accused house Seeks Justice Dehradun Vikasnagar
आरोपी के घर पत्थर फेंकती पत्नी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पति की हत्या से सदमे में डूबी विनोद कुमार की पत्नी का दर्द गुस्से के रूप में फूटा। रोती-बिलखती पत्नी वह आरोपी के घर के बाहर पहुंची और पत्थर फेंक अपना आक्रोश जताया। बोलीं कि मेरे सुहाग के कातिलों को पकड़ा जाए। और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की हो। परिजन और ग्रामीण भी हत्यारों की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।



रविवार रात प्रशासन ने आरोपी का मकान ध्वस्त कर दिया था, जबकि पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के बैरागीवाला में देर रात भाजपा के ओबीसी मोर्चा के मीडिया प्रभारी विनोद की पीट कर हत्या के बाद गांव में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बनी हुई है।

आरोपी के घर को जेसीबी से तोड़ने की मांग करते हुए बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग गांव में एकत्र हो गए। भीड़ ने आरोपी के घर में आग लगा दी है। पुलिस भीड़ को काबू करने का प्रयास कर रही है। वहीं, प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची है।

BJP Leader Murder vinod Kumar wife Stones pelted at accused house Seeks Justice Dehradun Vikasnagar
आरोपी के घर पत्थर फेंकती बीजेपी नेता की पत्नी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

शनिवार देर रात सहसपुर में पुरानी रंजिश के चलते  पूर्व प्रधान इस्पाक के भतीजे और अन्य लोगों ने मिलकर विनोद उसके भाई अशोक व राजेश पर हथियारों से हमला कर दिया था। विनोद और उसके परिवार ने पूर्व प्रधान इस्पाक के कार्यकाल की सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत कई जानकारी मांगी थी। उन्होंने प्रधान के कार्यकाल में ग्राम समाज की भूमि और अन्य मामलों में शिकायत भी दर्ज करवाई थी।

BJP Leader Murder vinod Kumar wife Stones pelted at accused house Seeks Justice Dehradun Vikasnagar
रोते बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इससे दोनों पक्षों में रंजिश पैदा हो गई थी। दोनों परिवारों में अक्सर झगड़े होते रहते थे। शनिवार को विनोद और उनके भाई सरकारी ट्यूबवेल से अपने खेत में पानी डाल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
BJP Leader Murder vinod Kumar wife Stones pelted at accused house Seeks Justice Dehradun Vikasnagar
आग को बुझाने का प्रयास करते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बगल का खेत पूर्व प्रधान इस्पाक के भतीजे इम्तियाज का था। इम्तियाज के आपत्ति जताने पर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। इस दौरान अमन, यूनुस, अनीस और रज्जाक आदि भी मौके पर आ गए। फिर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।
 

ये भी पढे़ं...BJP Leader Murder: परिजनों में उबाल, बोले-आरोपियों को करें गिरफ्तार, बवाल के बाद बैरागीवाला में आज ऐसे हालात

 

विज्ञापन
BJP Leader Murder vinod Kumar wife Stones pelted at accused house Seeks Justice Dehradun Vikasnagar
जेसीबी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोप है कि इम्तियाज और उसके साथियों ने विनोद, अशोक और राजेश पर भारी और धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। रज्जाक ने विनोद के सिर पर हथौड़े से तीन वार किए। अन्य दोनों भाइयों को भी जमकर पीटा। घायल अवस्था में तीनों भाइयों को हरबर्टपुर स्थित लेहमन अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान विनोद की मौत हो गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed