{"_id":"6a2f873aca15c7bf4208682a","slug":"dehradun-bairagiwala-scarred-by-violence-after-water-dispute-escalates-into-tragedy-2026-06-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देहरादून में बवाल: पानी से भड़की चिंगारी, जल गए आशियाने; मिश्रित आबादी में इसलिए भड़क उठी हिंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून में बवाल: पानी से भड़की चिंगारी, जल गए आशियाने; मिश्रित आबादी में इसलिए भड़क उठी हिंसा
रुद्रेश कुमार, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Sharukh Khan
Updated Mon, 15 Jun 2026 12:09 PM IST
सार
देहरादून के बैरागीवाला गांव में पानी से भड़की चिंगारी ने आशियाने जला दिए। पहले हत्या हुई फिर बैरागीवाला जल उठा। मिश्रित आबादी वाले इस गांव में अब दोनों समुदायों में एक गहरी खाई ने जन्म ले लिया। कभी एक-दूसरे के सरोकार में भाग लेने वाले ये समुदाय शायद ही वर्षों तक इस खाई को पाट पाएं।
विज्ञापन
1 of 16
bairagiwala violence
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देहरादून के बैरागीवाला गांव में पानी से भड़की आग आशियानों तक को जलाकर राख कर देगी इसका अंदाजा किसी को नहीं था। खेत में पानी लगाने के विवाद में पहले एक घर का चिराग बुझा तो अगले ही पल यहां हिंसा भड़क उठी।
एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के आशियानों को ही आग के हवाले कर दिया। मिश्रित आबादी वाले इस गांव में अब दोनों समुदायों में एक गहरी खाई ने जन्म ले लिया। कभी एक-दूसरे के सरोकार में भाग लेने वाले ये समुदाय शायद ही वर्षों तक इस खाई को पाट पाएं।
2 of 16
पुलिसकर्मियों को देख खेतों में दौड़ते पथराव कर रहे लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर के सहसपुर कस्बे से बैरागीवाला गांव करीब पांच किमी दूर बसा है। इस गांव की आबादी लगभग ढाई हजार के आसपास है। मासूम के बेटों और विनोद के परिवार में पुरानी अदावत थी लेकिन बाकी आबादी एक-दूसरे के साथ सौहार्द से रहती थी। एक-दूसरे के विवाह या अन्य मांगलिक कार्यों में भी इन दोनों परिवार के अलावा सब शिरकत करते थे लेकिन शनिवार की शाम यहां सब कुछ बदल गई।
3 of 16
बैरागीवाला में हुई घटना के बाद लोगों ने आरोपियों के घर में लगाई आग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विनोद कश्यप और अमन के भाइयों में पानी लगाने के लिए हुए विवाद में विनोद की जान चली गई। देखते ही देखते इस गांव में पहले जैसा कुछ न रहा। लोग एक-दूसरे के खून के प्यासे हो गए। रात के वक्त पुलिस ने बहुत कुछ संभालने का प्रयास किया लेकिन सुबह होते ही विवाद की चिंगारी ने संघर्ष की आग का रूप ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 16
घर में लगी आग को बुझाते फायर कर्मी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हिंदू पक्ष के लोगों ने आरोपियों के घर को आग के हवाले कर दिया। स्थानीय निवासियों के अनुसार अमन और उसके भाइयों से उनके समुदाय के कुछ लोग भी बहुत ज्यादा राफ्ता नहीं रखते थे। हालांकि, इस संघर्ष को देखने से लग रहा है कि घटना के बाद गांव के सामाजिक ताने बाने में भी चाक बन गए हैं।
विज्ञापन
5 of 16
बैरागीवाला में हुई घटना के बाद लोगों ने आरोपियों के घर में लगाई आग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बागवान छोड़ गए बाग
गांव के पास में ही आम का बड़ा बाग है। यहां आम की बहार है जिसकी रखवानी के लिए दर्जनों बागबान रहते थे। यहां रविवार को जब हिंसा भड़की तो पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों ने इस बाग में छावनी बना ली। ऐसे में जान की परवाह करते हुए बागबानों को भी यहां से जाना पड़ा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।