सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP leader murdered unrest in Bairagiwala police arrest another accused; five suspects now in custody

Uttarakhand: भाजपा नेता की हत्या मामला, पुलिस ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार, अब तक पांच पकड़े जा चुके

संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर Published by: Renu Saklani Updated Mon, 15 Jun 2026 05:11 PM IST
विज्ञापन
सार

भाजपा नेता की हत्या मामला में पुलिस ने आज एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में अब तक पांच आरोपी पकड़े जा चुके हैं।

BJP leader murdered unrest in Bairagiwala police arrest another accused; five suspects now in custody
भाजपा नेता के कत्ल के बाद बवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

भाजपा नेता की हत्या के बाद सहसपुर थाना क्षेत्र के बैरागीवाला गांव हुए बवाल मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अब तक पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।



13 जून की शाम बैरागीवाला गांव में दो पक्षों के बीच खेत में पानी चलाने को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि एक पक्ष के कई लोगों ने अशोक कुमार, विनोद कुमार और राजेश कुमार के साथ मारपीट की। घटना में तीनों घायल हो गए थे, जिन्हें ग्रामीणों ने उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान विनोद कुमार की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के भाई अशोक कुमार की तहरीर पर सहसपुर कोतवाली में हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। एसएसपी के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गईं।  
विज्ञापन

 
ये भी पढे़ं...BJP नेता की हत्या: पत्नी का फूटा दर्द, आरोपी के घर पर बरसाए पत्थर, बोली-मेरे सुहाग के कातिलों को दो सजा


पुलिस ने 14 जून को मामले में चार आरोपियों रज्जाक, सलमान, जावेद और शहबाज को गिरफ्तार किया था। वहीं, सोमवार को कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे आरोपी इम्तियाज पुत्र शमसुद्दीन निवासी लखनवाला, सहसपुर को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अन्य नामजद आरोपियों और घटना में शामिल लोगों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed