{"_id":"6a326ed14d3c3a48a60d02ca","slug":"new-list-sought-of-teachers-working-away-from-their-original-place-of-posting-uttarakhand-news-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: मूल तैनाती छोड़कर कार्यरत शिक्षकों की नई सूची तलब, सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: मूल तैनाती छोड़कर कार्यरत शिक्षकों की नई सूची तलब, सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Wed, 17 Jun 2026 03:26 PM IST
विज्ञापन
सार
मूल तैनाती छोड़कर कार्यरत शिक्षकों की नई सूची तलब की गई है। शिक्षा महानिदेशालय ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।
शिक्षक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
शिक्षा महानिदेशालय ने मूल तैनाती छोड़कर अन्य कार्यालयों और स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों की सूची तलब की है। अपर निदेशक महानिदेशालय कुंवर सिंह रावत ने इस संबंध में सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किया है। महानिदेशालय ने यह कदम पिछली सूची में पाई गई विसंगतियों के बाद उठाया है।
पहले महानिदेशालय ने संबद्ध शिक्षकों और कर्मचारियों की सूची मांगी थी लेकिन जिलों की ओर से भेजी गई सूची में कई खामियां सामने आईं। एक ही शिक्षक को दो से तीन जगहों पर संबद्ध दर्शाया गया था। इस त्रुटि को सुधारने के लिए महानिदेशालय ने अब नए सिरे से सूची मांगी है। निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि सूची में केवल वही शिक्षक शामिल हों जो जहां से कार्ययोजित हुआ हो। सूचना संबंधित कॉलम में ही सही ढंग से दर्शाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...हाईटेक होगा दून एयरपोर्ट: सुरक्षित उड़ान के लिए बनेगी नई आधुनिक एटीसी बिल्डिंग, आसान होगी विमानों की आवाजाही
नए निर्देशों का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों की सही संख्या और तैनाती का पता लगाना है। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि एक कार्मिक की गिनती एक से अधिक बार न हो। इसके अलावा उन शिक्षकों की भी जानकारी मांगी गई है जो निर्धारित समय के बाद भी कार्ययोजित स्थल पर बने हुए हैं।