सब्सक्राइब करें

BJP नेता हत्याकांड: चार दिन बाद पटरी पर लौटने लगी गांव की जिंदगी, खुले बाजार, लौटे पलायन कर गए मुस्लिम परिवार

प्रविंद्र तुली, संवाद न्यूज एजेंसी, हरबर्टपुर Published by: Renu Saklani Updated Wed, 17 Jun 2026 08:24 AM IST
सार

भाजपा नेता विनोद कुमार हत्याकांड के बाद तनाव और भय के माहौल से गुजर रहे बैरागीवाला गांव में अब हालात धीरे-धीरे सामान्य होने लगे हैं। घटना के बाद गांव छोड़कर चले गए मुस्लिम समुदाय के परिवार लौटने लगे हैं। कई दिनों से बंद पड़े घरों के ताले और दुकानों के शटर भी खुलने लगे हैं। 

विज्ञापन
BJP Leader Murder Bairagiwala Muslim community People started returning closed houses started opening
बैरागीवाला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बैरागीवाला में शनिवार शाम भाजपा नेता विनोद कुमार की हत्या के बाद गांव में जमा हुई आक्रोशित भीड़ व उत्पन्न हुई परिस्थितियों को देखते हुए अघोषित कर्फ्यू जैसी स्थिति बन गई थी। उधर भय के कारण गांव के कुछ मुस्लिम परिवार सुरक्षित स्थान पर चले गए थे। परंतु अब स्थिति सामान्य हो रही है। गांव की सड़कों पर मंगलवार को लोगों की आवाजाही भी दिखाई दी और दुकानों के कई दिन से बंद शटर भी खुले।

घटना के बाद हिंदू संगठनों के विरोध व प्रदर्शन के कारण गांव में स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई थी। हालांकि प्रदर्शनकारी सभी लोग घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों के परिवारों व उनके घर मकानों पर हमलावर थे लेकिन, इस प्रकार की स्थिति ने गांव में रहने वाले अन्य मुस्लिम समुदाय के लोगों में भी भय का वातावरण उत्पन्न कर दिया था।

घटना के बाद गांव से 25 मुस्लिम परिवारों ने अपने घर-मकान छोड़कर आसपास के गांवों में नाते-रिश्तेदारों के यहां शरण ले ली थी। अब जबकि हालात सामान्य हो रहे हैं तो ऐसे सभी लोग भी अपने गांव-घर वापस लौट रहे हैं।

BJP Leader Murder Bairagiwala Muslim community People started returning closed houses started opening
बैरागीवाला में मस्जिद से निकल रहे नमाजियों से बात करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

तनाव के माहौल को देखते हुए हम परिवार सहित खुशहालपुर अपने रिश्तेदारों के यहां चले गए थे। गांव में अब स्थिति धीरे धीरे सामान्य हो रही हैं मैं घर लौटा हूं जल्द ही अपने बच्चों को भी वापस लेकर आ जाऊंगा। - मोहम्मद ताहिर, स्थानीय निवासी
 

BJP Leader Murder Bairagiwala Muslim community People started returning closed houses started opening
बैरागीवाला में तैनात पुलिस अधिकारियों से जनकारी लेते एसपी देहात। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


गांव का माहौल हमेशा से ही अच्छा रहा है कुछ लोगों की वजह से गांव में तनाव की स्थिति पैदा हुई है। हम सभी गांव वाले चाहते हैं कि ऐसे लोगों का साथ नहीं दिया जाएगा और कानून उन्हें कठोर से कठोर सजा दे। - मोहम्मद उस्मान, सदर मस्जिद आईशा

विज्ञापन
विज्ञापन
BJP Leader Murder Bairagiwala Muslim community People started returning closed houses started opening
बैरागीवाला गांव की सड़क पर आते-जाते लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

 

गांव में पिछले तीन दिनों से शासन प्रशासन के माध्यम से हर प्रकार से मदद की गई है, किसी को भी कोई परेशानी नहीं हुई। तीन दिन बाद दुकानें खुली हैं। और जिसने जैसा किया उसे उसका फल मिलना चाहिए। - लियाकत अली, स्थानीय निवासी

ये भी पढे़ं...Dehradun: किशाऊ बांध परियोजना की राह खुली, गृहमंत्री के हस्तक्षेप पर हिमाचल तैयार; उत्तराखंड को भी बड़ी राहत

विज्ञापन
BJP Leader Murder Bairagiwala Muslim community People started returning closed houses started opening
स्थिति सामान्य होने पर खुली दुकान व बाहर बैठे आसपास के निवासी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मुस्लिम समुदाय के लोगों से पुलिस अधिकारियों ने की बात

गांव स्थित मस्जिदों में नमाज पढ़कर लौट रहे मुस्लिम समुदाय के लोगों से प्रशासन के अधिकारियों के बात की। उन्होंने सभी लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कहा वह बिना किसी भय के अपने घर व नियमित कार्य कर सकते हैं। इसके साथ ही किसी भी प्रकार की असामाजिक व गैरकानूनी गतिविधि में शामिल नहीं होने के लिए प्रशासन ने उन्हें चेातवनी भी दी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed