{"_id":"6a32060f6a91d65e940ce00d","slug":"bjp-leader-murder-bairagiwala-muslim-community-people-started-returning-closed-houses-started-opening-2026-06-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"BJP नेता हत्याकांड: चार दिन बाद पटरी पर लौटने लगी गांव की जिंदगी, खुले बाजार, लौटे पलायन कर गए मुस्लिम परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BJP नेता हत्याकांड: चार दिन बाद पटरी पर लौटने लगी गांव की जिंदगी, खुले बाजार, लौटे पलायन कर गए मुस्लिम परिवार
प्रविंद्र तुली, संवाद न्यूज एजेंसी, हरबर्टपुर
Published by: Renu Saklani
Updated Wed, 17 Jun 2026 08:24 AM IST
सार
भाजपा नेता विनोद कुमार हत्याकांड के बाद तनाव और भय के माहौल से गुजर रहे बैरागीवाला गांव में अब हालात धीरे-धीरे सामान्य होने लगे हैं। घटना के बाद गांव छोड़कर चले गए मुस्लिम समुदाय के परिवार लौटने लगे हैं। कई दिनों से बंद पड़े घरों के ताले और दुकानों के शटर भी खुलने लगे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
बैरागीवाला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बैरागीवाला में शनिवार शाम भाजपा नेता विनोद कुमार की हत्या के बाद गांव में जमा हुई आक्रोशित भीड़ व उत्पन्न हुई परिस्थितियों को देखते हुए अघोषित कर्फ्यू जैसी स्थिति बन गई थी। उधर भय के कारण गांव के कुछ मुस्लिम परिवार सुरक्षित स्थान पर चले गए थे। परंतु अब स्थिति सामान्य हो रही है। गांव की सड़कों पर मंगलवार को लोगों की आवाजाही भी दिखाई दी और दुकानों के कई दिन से बंद शटर भी खुले।
घटना के बाद हिंदू संगठनों के विरोध व प्रदर्शन के कारण गांव में स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई थी। हालांकि प्रदर्शनकारी सभी लोग घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों के परिवारों व उनके घर मकानों पर हमलावर थे लेकिन, इस प्रकार की स्थिति ने गांव में रहने वाले अन्य मुस्लिम समुदाय के लोगों में भी भय का वातावरण उत्पन्न कर दिया था।
घटना के बाद गांव से 25 मुस्लिम परिवारों ने अपने घर-मकान छोड़कर आसपास के गांवों में नाते-रिश्तेदारों के यहां शरण ले ली थी। अब जबकि हालात सामान्य हो रहे हैं तो ऐसे सभी लोग भी अपने गांव-घर वापस लौट रहे हैं।
2 of 5
बैरागीवाला में मस्जिद से निकल रहे नमाजियों से बात करते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तनाव के माहौल को देखते हुए हम परिवार सहित खुशहालपुर अपने रिश्तेदारों के यहां चले गए थे। गांव में अब स्थिति धीरे धीरे सामान्य हो रही हैं मैं घर लौटा हूं जल्द ही अपने बच्चों को भी वापस लेकर आ जाऊंगा। - मोहम्मद ताहिर, स्थानीय निवासी
3 of 5
बैरागीवाला में तैनात पुलिस अधिकारियों से जनकारी लेते एसपी देहात।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गांव का माहौल हमेशा से ही अच्छा रहा है कुछ लोगों की वजह से गांव में तनाव की स्थिति पैदा हुई है। हम सभी गांव वाले चाहते हैं कि ऐसे लोगों का साथ नहीं दिया जाएगा और कानून उन्हें कठोर से कठोर सजा दे। - मोहम्मद उस्मान, सदर मस्जिद आईशा
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बैरागीवाला गांव की सड़क पर आते-जाते लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गांव में पिछले तीन दिनों से शासन प्रशासन के माध्यम से हर प्रकार से मदद की गई है, किसी को भी कोई परेशानी नहीं हुई। तीन दिन बाद दुकानें खुली हैं। और जिसने जैसा किया उसे उसका फल मिलना चाहिए। - लियाकत अली, स्थानीय निवासी
स्थिति सामान्य होने पर खुली दुकान व बाहर बैठे आसपास के निवासी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुस्लिम समुदाय के लोगों से पुलिस अधिकारियों ने की बात
गांव स्थित मस्जिदों में नमाज पढ़कर लौट रहे मुस्लिम समुदाय के लोगों से प्रशासन के अधिकारियों के बात की। उन्होंने सभी लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कहा वह बिना किसी भय के अपने घर व नियमित कार्य कर सकते हैं। इसके साथ ही किसी भी प्रकार की असामाजिक व गैरकानूनी गतिविधि में शामिल नहीं होने के लिए प्रशासन ने उन्हें चेातवनी भी दी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।