सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sohel Murder Case Shahid had purchased weapons for one lakh rupees from Doon s Farman Beg

सोहेल हत्याकांड: दून के फरमान बेग से शाहिद ने एक लाख में खरीदे थे हथियार, पुलिस ने घर से बरामद की एक और पिस्टल

माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Akash Dubey Updated Tue, 16 Jun 2026 09:59 PM IST
विज्ञापन
सार

सोहेल हत्याकांड जांच में अवैध हथियारों की तस्करी सामने आई। हत्यारोपी शाहिद ने फरमान से पिस्टल खरीदी थीं। पुलिस ने शाहिद के घर से एक अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद किए।

Sohel Murder Case Shahid had purchased weapons for one lakh rupees from Doon s Farman Beg
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

चर्चित सोहेल हत्याकांड मामले की जांच के दौरान पुलिस को दून में अवैध हाथियारों की तस्करी के अहम सुराग मिले हैं। हत्यारोपी शाहिद हारुन ने पूछताछ में खुलासा किया है कि उसने हत्या को अंजाम देने के लिए दो पिस्टल देहरादून निवासी फरमान बेग से खरीदी थीं। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर से एक और अवैध पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस और चार खोखा कारतूस बरामद किए हैं। पटेलनगर थाने में शाहिद के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत एक और मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार हत्या के मामले में गिरफ्तार शाहिद हारुन को सोमवार को उसकी निशानदेही पर भुड्डी गांव स्थित उसके घर ले जाया गया। पुलिस टीम के साथ पहुंचे आरोपी ने अपने घर के बरामदे में रखी गेहूं की टंकी की ओर इशारा करते हुए बताया कि उसने एक पिस्टल वहां छिपाकर रखी है। तलाशी लेने पर टंकी के भीतर रखे पीले रंग के कपड़े के थैले से एक पिस्टल बरामद हुई। पिस्टल की मैगजीन में तीन जिंदा कारतूस मिले, जबकि थैले से चार खोखा कारतूस भी बरामद किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि यह पिस्टल और हत्या में इस्तेमाल दूसरी पिस्टल उसने फरमान बेग नामक व्यक्ति से खरीदी थी। फरमान बेग मूल रूप से चक्खू मोहल्ला क्षेत्र का रहने वाला है और वर्तमान में आजाद कॉलोनी, आईएसबीटी पटेलनगर क्षेत्र में रहता है। पुलिस ने बरामद पिस्टल की जांच में पता चला कि वह चालू हालत में है। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने हथियार, जिंदा कारतूस और खोखों को सील कर कब्जे में ले लिया है। मामले गहनता से जांच की जा रही है।

फरमान से बताया करनी है हत्या, उसने बोला एक गोली में हो जाएगा काम
शाहिद ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने फरमान को पहले ही बता दिया था कि उसे एक व्यक्ति की हत्या करनी है। शाहिद के अनुसार हथियार देते समय फरमान ने उससे कहा था कि एक गोली ही किसी व्यक्ति को मारने के लिए काफी होगी।

विज्ञापन

चार राउंड चलाई गोली
घर से बरामद की गई पिस्टल से हत्यारोपी ने चार राउंड फायर किए थे। ये पिस्टल उससे अलग है जिससे सगे भाई के कत्ल में प्रयोग करने का आरोप है। फरमान ने उसे दो पिस्टल और 15 कारतूस उपलब्ध कराए थे। आरोपी ने पुलिस को बताया कि दोनों हथियारों और कारतूसों के बदले उसने करीब एक लाख रुपये का भुगतान किया था।

फरमान बेग की तलाश तेज
हत्यारोपी शाहिद के बयान के बाद फरमान बेग की भूमिका भी जांच के दायरे में आ गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच में आरोपी के दावों की पुष्टि होती है तो फरमान के खिलाफ भी कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि फरमान को हथियार कहां से मिले और क्या वह किसी बड़े अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। इस खुलासे से जांच को नई दिशा मिली है। अब जांच एजेंसियां हत्या की साजिश, हथियारों की उपलब्धता और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की गहराई से पड़ताल कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े प्रत्येक पहलू की जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

अवैध हथियार ही नहीं विवादित साहित्य भी मिला
हत्यारोपी साहिद के घर पर सिर्फ अवैध हथियार ही नहीं मिले हैं विवादों में रहा धार्मिक साहित्य भी घर पर मिला है। आरोपी के घर में इस्लामी शिक्षा पर आधारित तालीमुल इस्लाम किताब रखी है। कुतुबखाना अजीजिया से प्रकाशित ये किताब पूर्व में विवादों में रही है। आलोचकों और दक्षिणपंथी संगठनों का आरोप है कि मदरसों में पढ़ाई जाने वाली इन किताबों की विषय-वस्तु अन्य धर्मों के प्रति असहिष्णुता पैदा करती है और गैर-मुस्लिमों का धर्मांतरण कराने को बढ़ावा देने वाली है। इसमें इस्लाम न मानने वालों को काफिर लिखे होने के कारण सोशल मीडिया में आलोचना हुई थी।

कश्मीर जाने की जिद भी जांच के दायरे में
जांच में सामने आया है कि हत्यारोपी शाहिद कश्मीर जाना चाहता था लेकिन वह घूमने जा रहा था या अन्य कोई काम था इसकी जांच की जा रही है। परिजन उसके किसी ट्रैप में फंसने की आशंका जता रहा हैं। बताया जा रहा है कि कुछ दिन से वह कश्मीर जाने की जिद कर रहा था। सोहेल ने इसके लिए भी रोका था। इसके बाद डेबिट कार्ड चुराकर खाते 10 लाख रुपये निकालने पर सोहेल ने उसकी पिटाई की थी। आरोप है कि इसी के बाद शाहिद ने अपने सगे बड़े भाई सोहेल की गोली मारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed