सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress in-charge Kumari Selja Dehradun visit today meeting brainstorming on election strategy Uttarakhand

Uttarakhand: चुनावी रणनीति पर मंथन करने आज दून पहुंचेंगी कांग्रेस प्रभारी, सुबह से शाम तक चलेगा बैठकों का दौर

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Wed, 17 Jun 2026 07:51 AM IST
विज्ञापन
सार

कांग्रेस प्रभारी सैलजा एक बार फिर से दो दिवसीय दौर पर आज देहरादून पहुंच रही हैं।कांग्रेस भवन में सुबह से शाम तक बैठकों का दौर चलेगा। पार्टी वरिष्ठ नेताओं के एक-एक कर संगठनात्मक मुद्दों पर फीडबैक लेंगी।

Congress in-charge Kumari Selja Dehradun visit today meeting brainstorming on election strategy Uttarakhand
कुमारी सैलजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की महासचिव व उत्तराखंड प्रभारी कुमारी सैलजा दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को दून पहुंचेगी। कांग्रेस भवन में दो दिन चुनावी रणनीति पर मंथन करने के लिए बैठकों का दौर चलेगा। वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ एक-एक करके मुलाकात कर संगठनात्मक व चुनावी रणनीति पर फीडबैक लेंगी।

आगामी चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति को धार देने के लिए प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा सक्रिय हैं। मई में गढ़वाल व कुमाऊं मंडल का पांच-पांच दिन का दौरा करने के बाद फिर से दो दिवसीय दौर पर वह दून आ रही हैं। प्रभारी सड़क मार्ग से देहरादून पहुंचकर कांग्रेस भवन में सबसे पहले जिला व महानगर कमेटियों के पदाधिकारियों की बैठक लेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद महिला, युवा कांग्रेस के अलावा अन्य अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ चुनाव रणनीति व पार्टी कार्यक्रमों पर चर्चा की जाएगी। शाम को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पूर्व मंत्रियों, विधायकों के साथ एक-एक कर मिलकर चुनाव रणनीति पर फीडबैक व सुझाव लेंगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun: किशाऊ बांध परियोजना की राह खुली, गृहमंत्री के हस्तक्षेप पर हिमाचल तैयार; उत्तराखंड को भी बड़ी राहत

18 जून को दोपहर 12 बजे वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक होगी। कांग्रेस मीडिया कमेटी के अध्यक्ष राजीव महर्षि ने बताया कि प्रदेश प्रभारी के दौरे की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बैठक के लिए सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा देहरादून पहुंच चुके हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed