{"_id":"6a326986f34a81a9ff0ef9b5","slug":"video-uproar-in-doiwala-over-handing-over-garbage-collection-operations-to-a-private-company-2026-06-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"डोईवाला में कूड़ा उठान व्यवस्था निजी कंपनी को सौंपते पर बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोईवाला में कूड़ा उठान व्यवस्था निजी कंपनी को सौंपते पर बवाल
डोईवाला में कूड़ा उठान व्यवस्था निजी कंपनी को सौंपते ही बवाल। वेतन कटौती के विरोध में कूड़ा उठान करने वाले पर्यावरण मित्र हड़ताल पर। नगर पालिका डोईवाला द्वारा शहर की कूड़ा उठान व्यवस्था एक निजी कंपनी को सौंपे जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। व्यवस्था संभालने के शुरुआती दौर में ही निजी कंपनी पर पर्यावरण मित्रों के वेतन में कटौती करने के आरोप लगे हैं, जिससे कर्मचारियों में भारी आक्रोश फैल गया है। नाराज पर्यावरण मित्रों ने विरोध स्वरूप हड़ताल का रास्ता अपना लिया है, जिसके चलते पूरे शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका गहरा गई है। जानकारी के अनुसार, इससे पहले नगर पालिका स्वयं कूड़ा उठान और सफाई व्यवस्था का संचालन करती थी। हाल ही में इस कार्य को निजी कंपनी के हवाले किया गया था। लेकिन निजी कंपनी के कामकाज शुरू करने के कुछ ही समय बाद वेतन संबंधी विवाद सामने आ गया। पर्यावरण मित्रों का आरोप है कि विभिन्न कारणों का हवाला देकर उनके वेतन में कटौती की गई है, जिससे उनके आर्थिक हितों पर सीधा प्रहार हुआ है।
वेतन कटौती से नाराज कर्मचारियों ने कंपनी और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पर्यावरण मित्रों का कहना है कि पहले से सीमित आय में परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल है, ऐसे में वेतन कटौती किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।