सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP leader murder case In Vikasnagar Police arrested Another accused from Timli village

BJP नेता की हत्या मामला: एक और आरोपी को तिमली गांव से किया गिरफ्तार, अन्य की तलाश में पुलिस की दबिश जारी

संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून) Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 17 Jun 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
सार

Dehradun BJP leader Murder: बैरागीवाला गांव में खेत में पानी लगाने को लेकर शनिवार शाम दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि आगजनी, पथराव के साथ ही हिंसा में बदल गया। इसके बाद पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। एक आरोपी आज पकड़ा गया है।

BJP leader murder case In Vikasnagar Police arrested Another accused from Timli village
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

सहसपुर में पुरानी रंजिश के दौरान हुई भाजपा नेता विनोद कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आराेपी इन्तजार पुत्र जमील(32) निवासी सहसपुर को तिमली गांव से गिरफ्तार किया गया है।



वहीं, इससे पहले भी पुलिस पांच आरोपियों रज्जाक(28) पुत्र मासूम, सलमान(24) पुत्र युनुस, जावेद(22) पुत्र मासूम, शहबाज(27) पुत्र शहीद और इम्तियाज(58 ) पुत्र शमसुद्दीन निवासी लखनवाला निवासी बैरागीवाला थाना सहसपुर को गिरफ्तार कर चुकी है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


BJP नेता हत्याकांड:  चार दिन बाद पटरी पर लौटने लगी गांव की जिंदगी, खुले बाजार, लौटे पलायन कर गए मुस्लिम परिवार

विज्ञापन

ये था मामला

बैरागीवाला गांव में खेत में पानी लगाने को लेकर शनिवार शाम दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया था। मुस्लिम समुदाय के करीब 40 लोगों ने भाजपा नेता विनोद और उसके भाइयों अशोक व राजेश पर हमला कर दिया। आरोप है कि विनोद के सिर पर अमन समेत कई लोगों ने हथौड़े से वार कर दिया इससे उसकी मौत हो गई। अशोक और राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। भाजपा नेता की मौत की खबर फैलते ही क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया। रविवार को सांप्रदायिक हिंसा और भड़क गई। आक्रोशित लोगों ने हत्यारोपियों के दो घरों में आग लगा दी और पुलिस पर पथराव कर दिया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इसके बाद गांव से भागी भीड़ ने हाईवे जाम करने का प्रयास किया जहां करीब आधे घंटे तक पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच नोकझोंक चली। इसके बाद शाम को फिर पत्थर बिछाकर हाईवे जाम कर दिया। तनाव को देखते हुए दून-पांवटा साहिब हाईवे पर शाम को आईटीबीपी को तैनात कर दिया। शाम को प्रशासन ने हत्यारोपियों का घर पूरी तरह जमींदोज दिया। इससे पहले दोपहर में दो दुकानें ढहाईं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed