सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accident on Badrinath Highway Bus suffers sudden brake failure near Lambagar 32 pilgrims on board

बदरीनाथ हाईवे पर हादसा: लामबगड़ के पास बस के अचानक हुए ब्रेक फेल, 32 तीर्थयात्री थे सवार, मची चीख पुकार

संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 17 Jun 2026 05:21 PM IST
विज्ञापन
सार

बस बदरीनाथ धाम से वापस लौट रही थी। इस दौरान अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए। लेकिन ड्राइवर ने सूझबूझ का परिचय देते हुए यात्रियों की जान बचाई।

Accident on Badrinath Highway Bus suffers sudden brake failure near Lambagar 32 pilgrims on board
बदरीनाथ हाईवे पर बस हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

बदरीनाथ हाईवे पर आज एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। बदरीनाथ धाम से वापस आ रही बस संख्या(CH02AA5747) जैसे ही लामबगड़ के पास पहुंची, अचानक उसके ब्रेक फेल हो गए। बस के चालक बहादुर सिंह ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को खाई की तरफ जाने से रोका और सड़क के किनारे पहाड़ी पत्थरों की तरफ मोड़ दिया, जिससे बस पत्थरों पर चढ़कर रुक गई।



हादसे के वक्त बस में सवार 32 तीर्थ यात्री सवार थे जिसमें दो श्रदालु घायल हो गए। घटना की सूचना मिलती पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पांडुकेश्वर में भर्ती कराया गया, गोविंदगढ़ थाना प्रभारी रुक्म सिंह ने बताया कि घायलों में कमलेश(60) पत्नी चंदनमणि शर्मा, निवासी 85 राम विहार कर्दाना, बीरपुर, थाना बीरपुर, पंजाब और 14 वर्षीय ओमानस पुत्र रमण शर्मा, निवासी 1462 मारुति विहार, थाना एमजी रोड, चकरपुर, गुड़गांव, हरियाणा) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Dehradun News: पलटन बाजार में साड़ी की दुकान में लगी आग, दमकल की गाड़ियां बुझाने पहुंची
विज्ञापन


डॉक्टरों ने दोनों घायलों का त्वरित प्राथमिक उपचार किया। दोनों घायलों की स्थिति पूरी तरह से खतरे से बाहर बताई गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और मार्ग पर यातायात को सुचारू बनाए रखने के साथ-साथ अन्य यात्रियों को उनके गंतव्य तक भेजने की आवश्यक व्यवस्था की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed