फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath Donation Fraud Police examined CCTV accused Nautiyal also seen carrying bundle of notes on 25 June

बदरीनाथ चढ़ावा प्रकरण: पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज; 25 जून को भी नोटों की गड्डी ले जाते दिखा आरोपी नौटियाल

Sun, 12 Jul 2026 11:47 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली) Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 12 Jul 2026 11:47 PM IST
सार

जब 25 जून को हुई गणना की सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो इसमें भी आरोपी कर्मचारी नोटों की गड्डी ले जाते हुए दिख रहा है।

विज्ञापन
Badrinath Donation Fraud Police examined CCTV accused Nautiyal also seen carrying bundle of notes on 25 June
बदरीनाथ चढ़ावा प्रकरण - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे में हेराफेरी के मामले की पुलिस की जांच रविवार को भी जारी रही। पुलिस ने 25 जून की सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो उसमें भी आरोपी नोटों की गड्डी ले जाते हुए दिख रहा है। पुलिस ने बीकेटीसी से मामले की आंतरिक जांच रिपोर्ट और अन्य आवश्यक दस्तावेज कब्जे में ले लिए हैं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे की गणना सामान्यतः तीन से चार दिन के अंतराल में होती है। इस अवधि में 25 जून, 29 जून और 2 जुलाई को गणना की गई थी। जांच टीम ने इन तीनों दिनों के सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर क्रमवार देख रही है। रविवार को पुलिस ने जब 25 जून को हुई गणना की सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो इसमें भी आरोपी कर्मचारी नोटों की गड्डी ले जाते हुए दिख रहा है।
विज्ञापन


रविवार को पुलिस ने बीकेटीसी के कर्मचारियों के बयान भी दर्ज किए। दो जुलाई को हुई चढ़ावे की गणना के दौरान आरोपी कर्मचारी प्रमोद नौटियाल समेत 12 से अधिक लोग गणना कक्ष में मौजूद थे। इनमें कुछ स्थानीय साधु-संत भी थे, जो अक्सर चढ़ावे की गणना की प्रक्रिया में भाग लेते रहे हैं। पुलिस उनसे भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदरीनाथ चढ़ावा चोरी: CCTV में मिले अहम सुराग, तीन बार गणना कक्ष में जाता दिखा आरोपी, नोट-सिक्के लेकर निकला

आरोपी की गिरफ्तारी जल्द संभव

आरोपी कर्मचारी प्रमोद नौटियाल का मोबाइल फोन अब भी स्विच ऑफ है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच और पर्याप्त साक्ष्य जुटाने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी करेगी। इस मामले में 16 जुलाई को हाईकोर्ट में होने वाली सुनवाई पर भी पुलिस की नजर है। जांच टीम के पर्यवेक्षक मदन सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले से जुड़े सभी साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है। जो भी तथ्य या व्यक्ति संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, उसकी पुष्टि बीकेटीसी कर्मचारियों से कराई जा रही है। जांच जल्द पूरी कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed