Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Chamoli News
›
Karnaprayag: Tribute paid to former CM late B.C. Khanduri; reminiscences shared—event held at the Development Block auditorium.
{"_id":"6a53d08dbef84ffdce01cbe7","slug":"video-karnaprayag-tribute-paid-to-former-cm-late-bc-khanduri-reminiscences-shared-event-held-at-the-development-block-auditorium-2026-07-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"कर्णप्रयाग: पूर्व सीएम स्व. बीसी खंडूड़ी को दी श्रद्धाजंलि, संस्मरण बताए-विकासखंड सभागार में आयोजित हुआ कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्णप्रयाग: पूर्व सीएम स्व. बीसी खंडूड़ी को दी श्रद्धाजंलि, संस्मरण बताए-विकासखंड सभागार में आयोजित हुआ कार्यक्रम
कर्णप्रयाग। रविवार को यहां आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के पूर्व सीएम स्व. भुवन चंद्र खंडूड़ी को श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। इस दौरान जिले भर से यहां पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं एव पदाधिकारियों ने स्व. खंडूड़ी के चित्र पर पुष्पांजलि दी।
विकासखंड सभागार में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्व. खंडूड़ी के पुत्र और भाजपा नेता मनीष खंडूड़ी ने कहा कि स्व. खंडूड़ी को हमेशा ही प्रदेश और पहाड़ की चिंता रहती थी। केंद्र में भूतल एवं परिवहन मंत्री रहते हुए सड़कों को नेटवर्क तैयार हुआ। प्रदेश में श्रीनगर मेडीकल कॉलेज हो या लोकायुक्त जैसे बिल बनाए गए। पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी, प्रदेश सरकार में दायित्वधारी प्रेम सिंह राणा, रामचंद्र गौड़, वरिष्ठ नेता एवं अधिवक्ता हरीश पुजारी, टीका प्रसाद मैखुरी, वीरेंद्र नेगी, धन सिंह नेगी आदि ने कई सस्मरण सुनाए। इस अवसर पर जिला महामंत्री अरुण मैठाणी, पवित्रा बिष्ट, राकेश कुमार डिमरी, राकेश रतूड़ी, जिपंस विक्रम कठैत, नपा अध्यक्ष गणेश शाह, नगर अध्यक्ष बृजेश बिष्ट, विनोद नेगी, व्यापार संघ अध्यक्ष अनिल खंडूड़ी सहित गैरसैंण, थराली, नारायणबगड़, देवाल नंदप्रयाग, लंगासू आदि जगह से भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं पूर्व सैनिकों ने प्रतिभाग किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।