{"_id":"6a537e4189656f796500397e","slug":"video-auction-of-kothi-meena-market-ground-was-held-66-years-ago-2026-07-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 66 साल पहले हुई थी कोठी मीना बाजार मैदान की नीलामी, राम सिंह ने लगाई थी 4200 रुपये की सबसे ऊंची बोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 66 साल पहले हुई थी कोठी मीना बाजार मैदान की नीलामी, राम सिंह ने लगाई थी 4200 रुपये की सबसे ऊंची बोली
आगरा के कोठी मीना बाजार मैदान में निर्माण पर हाईकोर्ट ने जिलाधिकारी मनीष बंसल और गजानन सहकारी समिति सचिव के विरुद्ध अवमानना नोटिस जारी किया है। 17 जुलाई तक जवाब मांगा है। वादी के दावे के अनुसार 66 साल पहले 30 बीघा, 16 बिस्वा भूमि नीलामी में खरीदी गई थी। 4200 रुपये की सबसे ऊंची बोली लगाई थी। यह जमीन उस समय बंटवारे के बाद पाकिस्तान चले गए मुस्लिम जमींदारों की थी। जिसे निष्क्रांत संपत्ति मानते हुए भारत संघ के पुनर्वास मंत्रालय ने सार्वजनिक रूप से नीलाम किया था। वादी राम सिंह ने 18 जून 1960 को 4200 रुपये की सबसे ऊंची बोली लगाकर इसे खरीदा था। 16 जुलाई 1962 को भूमि विक्रय पत्र (सेल डीड) और 1 फरवरी 1962 को वास्तविक कब्जा सौंपा गया था। वादी के पुत्र राजेंद्र सिंह ने बताया कि वह फिरोजाबाद रहते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पाठक वृंदावन वैदिक आश्रम ट्रस्ट और प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत से बंजर आबादी भूमि को कृषि भूमि दर्शाकर खेवट में नाम दर्ज कर लिए गए। उन्होंने कहा कि सिविल न्यायालय में 38 साल चले मुकदमे में अदालत ने मेरे पक्ष में डिक्री की। डीएम को नामांतरण के आदेश दिए। अदालत ने तब ट्रस्ट की ओर से प्रस्तुत 1882 का पट्टा और 1902 की ट्रस्ट डीड को शून्य माना था। नामांतरण आदेश के खिलाफ प्रशासन ने हाईकोर्ट में स्टे के लिए अपील की। स्टे के बावजूद प्रशासन और ट्रस्ट मिलकर अवैध निर्माण करा भूमि विवाद में जटिलताएं उत्पन्न कर रहे हैं। वादी का आरोप है कि अवमानना नोटिस जारी होने के बाद भी भूमि पर निर्माण जारी है। वहीं, डीएम मनीष बंसल का कहना है कि प्रशासन की तरफ से कोर्ट में जवाब दाखिल किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।