{"_id":"6a537e576afd7585830050d4","slug":"video-illegal-bus-stops-on-highway-pose-risk-of-accidents-2026-07-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: हाईवे-अंडरपास पर अवैध बस अड्डे, हादसों का बना रहता है खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: हाईवे-अंडरपास पर अवैध बस अड्डे, हादसों का बना रहता है खतरा
आगरा के नेशनल हाईवे पर अवैध बस अड्डे के कारण हादसों का खतरा बढ़ गया है। फ्लाईओवर के नीचे बसों को खड़ा किया जा रहा है और जाम लग रहा है। आईएसबीटी के सामने ऐसी ही स्थिति से हादसे में दंपती की जान चली गई। परिवहन विभाग और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारी बेखबर बने हुए हैं। आईएसबीटी, ट्रांसपोर्ट नगर फ्लाईओवर, सुल्तानगंज की पुलिया और रामबाग फ्लाईओवर पर रोडवेज बस खड़ी रहती हैं। यहीं से सवारियां भरी जा रही हैं, जबकि परिवहन विभाग ने सवारियां भरने के लिए स्थान तय किए हैं। हाईवे पर बसों के खड़े होने से जाम लगा रहता है। स्कूल आने-जाने वाले बच्चों और कामकाजी लोगों को ज्यादा दिक्कत हो रही है। परिवहन विभाग के क्षेत्रीय प्रबंधक ब्रह्मप्रकाश अग्रवाल का कहना है कि रोडवेज बस चालकों को बस अड्डे से सवारियां भरने के लिए निर्देशित किया है। ऐसा न करने वालों पर कार्रवाई होगी। एनएचएआई के घटना प्रबंधक दीपक खटाना ने बताया कि फ्लाईओवर के नीचे अभियान चलाकर रोडवेज बस हटवाई हैं लेकिन चालक फिर से बस खड़ी कर लेते हैं। इस बारे में विभाग को अवगत कराया है। प्रशासन की निगरानी में बैठक में ये मुद्दा रखा जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।