पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath Highway Preparations underway to widen highway from Zero Bend to Marwari relief from traffic jam

Badrinath Highway: जीरो बैंड से मारवाड़ी तक हाईवे चौड़ीकरण की तैयारी, पेड़ों का कटान शुरू, जाम से मिलेगी राहत

Fri, 19 Jun 2026 11:11 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली) Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 19 Jun 2026 11:11 PM IST
सार

ज्योतिर्मठ के जीरो बैंड से मारवाड़ी तक करीब सात किलोमीटर के सफर में तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ता है। अब वाहनों के जाम से अब जल्द मुक्ति मिल जाएगी।

विज्ञापन
Badrinath Highway Preparations underway to widen highway from Zero Bend to Marwari relief from traffic jam
बदरीनाथ हाईवे पर पेड़ों का कटान शुरू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदरीनाथ हाईवे पर ज्योतिर्मठ से मारवाड़ी के बीच लगने वाले वाहनों के जाम से अब जल्द मुक्ति मिल जाएगी। सीमा सड़क संगठन ने इस एरिया में हाईवे चौड़ीकरण कार्य शुरू कर दिया है। पहले चरण में चौड़ीकरण कार्य की जद में आ रहे पेड़ों का छपान और कटान शुरू कर दिया गया है। पेड़ों का कटान होने के बाद हाईवे चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


ज्योतिर्मठ के जीरो बैंड से मारवाड़ी तक करीब सात किलोमीटर के सफर में तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ता है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने अस्थायी तौर पर गेट सिस्टम लागू किया था, जिसके तहत वाहनों को पेट्रोल पंप और मारवाड़ी पुल के पास रोका जा रहा था।
विज्ञापन


Uttarakhand: बदरीनाथ धाम की दूरी 33 किमी होगी कम, 2027 तक तैयार होगा हेलंग-मारवाड़ी बाईपास, मिलेगी राहत
विज्ञापन
विज्ञापन


उपजिलाधिकारी ने बताया कि जिन स्थानों पर सबसे अधिक जाम की समस्या सामने आ रही है, वहां पेड़ों की कटिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। बीआरओ अधिकारियों के अनुसार, पेड़ों की कटिंग पूरी होते ही राजमार्ग चौड़ीकरण का काम शुरू कर दिया जाएगा। विभाग ने जुलाई माह से निर्माण कार्य आरंभ करने का लक्ष्य रखा है, जिससे आगामी यात्रा सीजन में यातायात व्यवस्था सुगम होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed