बदरीनाथ दान चोरी: प्राथमिक रिपोर्ट में खुलासा; आरोपी ने चढ़ावे की थाली से उठाई थी रकम, पुलिस ने शुरू की जांच
आरोपी कर्मचारी ने सुबह करीब नौ से साढ़े नौ बजे के बीच थाली भेंट गणना स्थल से अवैध रूप से धनराशि उठाई थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर समिति ने संबंधित कर्मचारी को पहले ही निलंबित कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदरीनाथ धाम में थाली भेंट गणना के दौरान धनराशि उठाने के मामले में बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की शिकायत पर आरोपी कर्मचारी प्रमोद नौटियाल के खिलाफ बदरीनाथ थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बीकेटीसी की ओर से पुलिस को सौंपे गए शिकायती पत्र में जांच समिति की प्राथमिक रिपोर्ट का उल्लेख किया गया है। इसके अनुसार प्रथम दृष्टया पुष्टि हुई है कि आरोपी कर्मचारी ने सुबह करीब नौ से साढ़े नौ बजे के बीच थाली भेंट गणना स्थल से अवैध रूप से धनराशि उठाई थी।
जांच रिपोर्ट के आधार पर समिति ने संबंधित कर्मचारी को पहले ही निलंबित कर दिया है। बुधवार को बीकेटीसी ने मामले की औपचारिक शिकायत बदरीनाथ थाने में दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने प्रमोद नौटियाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी मामला: वित्तीय अनियमितता से लेकर नियुक्ति पर भी पहले उठे थे सवाल, नहीं हुआ खुलासा
दूसरे दिन भी खंगाले गए सीसीटीवी फुटेज
बीकेटीसी की टीम ने बुधवार को दूसरे दिन भी सीसीटीवी फुटेज की गहन पड़ताल की। इसके साथ ही मंदिर समिति के कर्मचारियों से भी पूछताछ की। जांच के दौरान टीम ने करीब 40 दिन पुराने सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया और गणना प्रक्रिया से संबंधित गतिविधियों की बारीकी से जांच की। बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ ने बताया कि दिनभर अलग-अलग चरणों में फुटेज की जांच की गई। गणना कक्ष का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं और प्रक्रिया का भी परीक्षण किया गया। जांच अंतिम चरण में है और जल्द ही पूरी रिपोर्ट तैयार कर ली जाएगी।
अवकाश पर गया आरोपी कर्मचारी
गोपेश्वर। चढ़ावा चोरी का आरोपी बीकेटीसी कर्मचारी प्रमोद नौटियाल को समिति ने बदरीनाथ से हटाकर ज्योतिर्मठ कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। इस समय नौटियाल एक सप्ताह के अवकाश पर है। उसने चार जुलाई को कार्यालय में आकस्मिक अवकाश का प्रार्थना पत्र दिया है।
चढ़ावा चोरी गोहत्या, माता-पिता की हत्या के बराबर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी को गोहत्या और माता-पिता की हत्या के बराबर बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे अपराध को माफ नहीं किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने यह बात बुधवार को हरिद्वार में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। बुधवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी प्रसिद्ध कथा वाचक मोरारी बापू से आशीर्वाद लेने हरिद्वार पहुंचे थे। पत्रकारोंं से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि मंदिर में चोरी जैसे प्रकरण के दोषियों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है। बताया कि चोरी प्रकरण में एक उच्चस्तरीय जांच समिति भी गठित की गई है, जो जल्द ही अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.