{"_id":"6aa7c056fc7c94336b05eb76","slug":"bear-attack-in-chamba-villager-injured-while-going-to-mgnrega-work-in-dharkot-village-tehri-garhwal-news-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई टिहरी: धारकोट गांव में भालू ने ग्रामीण पर हमला कर किया घायल, मनरेगा के कार्य के लिए थे जा रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई टिहरी: धारकोट गांव में भालू ने ग्रामीण पर हमला कर किया घायल, मनरेगा के कार्य के लिए थे जा रहे
Mon, 14 Sep 2026 03:11 PM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, नई टिहरी।
संवाद न्यूज एजेंसी, नई टिहरी।
Published by: Renu Saklani
Updated Mon, 14 Sep 2026 03:11 PM IST
सार
टिहरी के चंबा क्षेत्र में सोमवार सुबह घर से काम के लिए निकले ग्रामीण पर अचानक भालू ने हमला कर दिया। ग्रामीण के शोर मचाने पर भालू मौके से भाग गया, जबकि घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल बौराड़ी ले जाया गया।
विज्ञापन
घायल व्यक्ति
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंबा ब्लॉक के ग्राम पंचायत सिलोगी के धारकोट गांव में सोमवार सुबह भालू ने एक ग्रामीण पर अचानक हमला कर दिया। हमले में वीरेंद्र तिवारी जख्मी हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल बौराड़ी पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार वीरेंद्र तिवारी सुबह करीब 7:30 बजे अपने घर से मनरेगा के कार्य के लिए ग्राम सिलोगी की ओर जा रहे थे। घर से कुछ ही दूरी पर पहुंचने के दौरान अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया। उनके शोर मचाने पर भालू भाग निकला।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...देहरादून: पत्नी से मारपीट, तीन तलाक...बहनोई के साथ हलाला करने का दबाव, आपबीती लेकर पुलिस के पास पहुंची महिला
विज्ञापन
भालू के हमले में वह घायल हो गए। गांव के सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र चंद रमोला ने वन विभाग से गांव में गश्ती टीम भेजने और भालू को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत बनी हुई है।