फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bhandara Wale Baba passes away Haridwar Police gave the last rites with respect

भंडारे वाले बाबा का निधन: आर्थिक तंगी के चलते परिजन नहीं पहुंच सके हरिद्वार, पुलिस ने दी अंतिम विदाई

Sun, 12 Jul 2026 07:55 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 12 Jul 2026 07:55 PM IST
सार

 रमाशंकर गुप्ता लंबे समय से हरकी पैड़ी क्षेत्र में श्रद्धालुओं से जरूरतमंदों के लिए भंडारा कराने की अपील करने के कारण 'भंडारे वाले बाबा' के नाम से प्रसिद्ध थे।

विज्ञापन
Bhandara Wale Baba passes away Haridwar Police gave the last rites with respect
भंडारे वाले बाबा का अंतिम संस्कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरकी पैड़ी क्षेत्र में वर्षों तक श्रद्धालुओं से भंडारा कराने की अपील करने वाले रमाशंकर गुप्ता उर्फ 'भंडारे वाले बाबा' का नगर कोतवाली पुलिस ने पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कराया। आर्थिक तंगी के चलते परिजन हरिद्वार नहीं पहुंच सके तो पुलिस ने हिंदू रीति-रिवाज से उनका अंतिम संस्कार कर मानवता की मिसाल पेश की।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, नौ जुलाई को पुलिस कंट्रोल रूम के पास एक व्यक्ति का शव मिला था। आवश्यक कानूनी कार्रवाई और पहचान के प्रयास के बाद मृतक की शिनाख्त रमाशंकर गुप्ता(58) निवासी हरदोई उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। वह लंबे समय से हरकी पैड़ी क्षेत्र में श्रद्धालुओं से जरूरतमंदों के लिए भंडारा कराने की अपील करने के कारण 'भंडारे वाले बाबा' के नाम से प्रसिद्ध थे।
विज्ञापन


Haridwar: पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला ने मासूम बेटी संग गंगनहर में लगा दी छलांग, तलाश जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने आर्थिक तंगी के कारण हरिद्वार आने में असमर्थता जताई। इसके बाद रविवार को पोस्टमार्टम के बाद नगर कोतवाली पुलिस ने खड़खड़ी श्मशान घाट में पूरे विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed