फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Roadways bus tickets can now be booked via WhatsApp find out how to avail this facility

काम की खबर: अब व्हाट्सएप से भी मिल सकेंगे उत्तराखंड रोडवेज बस के टिकट; जानिए कैसे मिलेगी सुविधा

Sun, 12 Jul 2026 07:01 PM IST
Alka Tyagi विजेंद्र श्रीवास्तव, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
विजेंद्र श्रीवास्तव, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 12 Jul 2026 07:01 PM IST
सार

उत्तराखंड परिवहन निगम ने एनआईसी के सहयोग से यात्रियों को मेट्रो की तर्ज पर व्हाट्सएप के माध्यम से भी टिकट बुक करने की सुविधा देने की योजना बनाई है।

विज्ञापन
Uttarakhand Roadways bus tickets can now be booked via WhatsApp find out how to avail this facility
WhatsApp - फोटो : Adobe Stock Image

विस्तार

रोडवेज बसों के टिकट व्हाट्सएप के माध्यम से भी मिल सकेंगे। परिवहन निगम प्रबंधन मेट्रो की तर्ज पर यह सुविधा शुरू करने की तैयारी कर रहा है।प्रदेश में परिवहन निगम की बसों में प्रतिदिन औसतन 90 हजार यात्री सफर करते हैं। रोडवेज बसों में टिकट प्राप्त करने के दो साधन हैं।

विज्ञापन


इसमें एक ऑनलाइन टिकट बुक होता है और दूसरा बस में कंडक्टर टिकट देते हैं। अब परिवहन निगम ने एनआईसी के सहयोग से यात्रियों को मेट्रो की तर्ज पर व्हाट्सएप के माध्यम से भी टिकट बुक करने की सुविधा देने की योजना बनाई है। रोडवेज महाप्रबंधक संचालन क्रांति सिंह बताते हैं कि परिवहन निगम व्हाट्सएप नंबर जारी करेगा।
विज्ञापन


इस नंबर पर संदेश भेजते ही यात्रा संबंधी जानकारी भरने का विकल्प आएगा। इसके बाद किराया भुगतान के लिए क्यूआर कोड उपलब्ध होगा। क्यूआर कोड स्कैन कर भुगतान करने पर यात्री के व्हाट्सएप पर एक क्यूआर आधारित ई-टिकट भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदरीनाथ चढ़ावा चोरी: CCTV में मिले अहम सुराग, तीन बार गणना कक्ष में जाता दिखा आरोपी, नोट-सिक्के लेकर निकला

बस में कंडक्टर इस क्यूआर कोड-बारकोड को स्कैन करेगा, जिसके बाद टिकट से संबंधित सभी विवरण उसके डिवाइस पर दिखाई देंगे। यह सुविधा केवल उन बसों में मिल सकेगी, जिनमें ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा है। इस सुविधा को शुरू करने के लिए एनआईसी से बातचीत हुई है। इस दिशा में कार्य किया जा रहा है।

इसके साथ ही सर्वर को लेकर भी तकनीकी दिक्कत आती है, उसको भी दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। ज्ञात हो कि बीते दिनों परिवहन मंत्री ने अधिकारियों को यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए नए प्रयास करने का निर्देश दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed