{"_id":"6a5359fdac087d401e085373","slug":"dehradun-technician-suffers-electric-shock-while-repairing-faulty-wiring-at-warehouse-and-dies-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: गोदाम की खराब बिजली लाइन ठीक करने के दौरान मिस्त्री को लगा करंट, अस्पताल ले जाने तक हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: गोदाम की खराब बिजली लाइन ठीक करने के दौरान मिस्त्री को लगा करंट, अस्पताल ले जाने तक हुई मौत
Sun, 12 Jul 2026 02:42 PM IST
Alka Tyagi
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Sun, 12 Jul 2026 02:42 PM IST
विज्ञापन
शव
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटेलनगर क्षेत्र में एक गोदाम की खराब बिजली लाइन ठीक करने के दौरान करंट लगने से 40 वर्षीय मिस्त्री की मौत हो गई। हादसा शनिवार देर रात शिमला बाईपास स्थित सैफ एक्सप्रेस गोदाम के बाहर हुआ। घायल मिस्त्री को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, जो सैफ एक्सप्रेस गोदाम में साइट इंजीनियर बद्री विहार कॉलोनी निवासी अर्जुन सिंह ने घटना की सूचना चौकी पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि रात के समय गोदाम की बिजली खराब हो गई थी। इसे ठीक कराने के लिए गोदाम के गार्ड दुर्गा थापा से आसपास किसी बिजली मिस्त्री की जानकारी ली गई। इस पर गार्ड ने अपने पड़ोसी संदीप कश्यप को बुलाया।
विज्ञापन
करीब 10 मिनट बाद संदीप कश्यप गोदाम पहुंचा और बाहर बैरियर के पास लगे बिजली के पोल पर चढ़कर फॉल्ट ठीक करने लगा। इसी दौरान तेज धमाके के साथ बिजली का फॉल्ट हुआ और उसे जोरदार करंट लग गया। करंट लगने से वह पोल से नीचे गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
Haridwar News: नकली करेंसी गिरोह के दो सदस्य पंजाब से गिरफ्तार, 1.10 लाख के जाली नोट बरामद
गोदाम के कर्मचारियों ने बिना देर किए संदीप को कंपनी के वाहन से सहारा अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद उसे ग्राफिक एरा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान संदीप कश्यप (40) पुत्र रामपाल कश्यप, निवासी प्रेमनगर रोड, बड़ोवाला, थाना पटेलनगर के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके और अस्पताल पहुंची। शव को पोस्टमार्टम एवं अन्य वैधानिक कार्रवाई के लिए ग्राफिक एरा अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।