फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Union Minister Kiren Rijiju Told Minorities are driven out of Pakistan not from India

Dehradun: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू बोले-पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों को भगाया जाता है, भारत में नहीं

Sun, 12 Jul 2026 01:07 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 12 Jul 2026 01:07 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने देहरादून में पांच दिवसीय छठे लोक संवर्धन पर्व का शुभारंभ किया। कहा कि लोक संवर्धन पर्व केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक विविधता, पारंपरिक कौशल और कारीगरों के सम्मान का राष्ट्रीय उत्सव है।

विज्ञापन
Union Minister Kiren Rijiju Told Minorities are driven out of Pakistan not from India
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों को भगाया जाता है भारत में नहीं, सरकार जब काम करती है तो हिंदू-मुस्लिम नहीं देखती। वे जाति और धर्म से परे होकर सभी के लिए काम करती है।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री देहरादून में पांच दिवसीय छठे लोक संवर्धन पर्व का शुभारंभ के लिए पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भारत सरकार पारंपरिक शिल्प, हस्तकला, लोक संस्कृति और अल्पसंख्यक समुदायों के कारीगरों को राष्ट्रीय एवं वैश्विक बाजार से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री विरासत का संवर्धन (पीएम विकास) योजना के तहत आयोजित यह महोत्सव शिल्पकारों को विपणन, ब्रांडिंग और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand News: वन भूमि पर बसे हजारों परिवार, वर्षों से राजस्व गांव बनाने की हो रही मांग, कई तरह की दिक्कतें

उन्होंने महोत्सव के लिए प्रदेश सरकार के सहयोग की सराहना करते हुए कहा, उत्तराखंड इस आयोजन में साझेदारी करने वाला देश का पहला राज्य बना है, जो राज्य की सांस्कृतिक प्रतिबद्धता और विकासोन्मुखी सोच का परिचायक है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रहे उन अभियानों का खंडन किया जिनमें अल्पसंख्यकों के खतरे में होने की बात कही जाती है। उन्होंने कहा, कुछ लोग अमेरिका में जाकर कहते हैं कि सिखों को गुरुद्वारे में जाने से रोका जा रहा है।

ऐसे लोग विदेश में जाकर देश को बदनाम करते हैं। उन्होंने कहा, वह खुद अल्पसंख्यक हैं, लेकिन अपने जीवन में कभी अल्पसंख्यक होने का अनुभव नहीं किया। उन्होंने हज यात्रा में आए बदलावों का भी जिक्र किया। वहीं यह भी कहा कि सिख युवाओं के लिए दक्षता विकास के कार्यक्रम चलाए गए और उन्हें नौकरियां दिलाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed