फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Retaining wall collapsed due to continuous rain five houses damaged nearby homes also evacuated

Dehradun: लगातार बारिश से ढहा पुश्ता, पांच मकानों को हुआ नुकसान, आस-पास के घर भी खाली कराए

Sun, 12 Jul 2026 11:27 AM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 12 Jul 2026 11:27 AM IST
सार

लगातार बारिश के कारण पुश्ते की मिट्टी और दीवार कमजोर हो गई थी। शनिवार को अचानक पुश्ता भरभराकर ढह गया और उसकी दीवार नीचे स्थित मकानों पर आ गिरी।

विज्ञापन
Dehradun Retaining wall collapsed due to continuous rain five houses damaged nearby homes also evacuated
बारिश से मकान का पुश्ता ढहा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लगातार हो रही बारिश मुसीबत का सबब बनती जा रही है। शहर के नई बस्ती विजय कॉलोनी, पठरिया पीर क्षेत्र में शनिवार को बारिश के चलते एक पुश्ता अचानक ढह गया। पुश्ते की दीवार टूटकर नीचे बने मकानों पर गिरने से चार से पांच घर क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में एक बुजुर्ग महिला घायल हुई हैं, जबकि समय रहते लोगों को सुरक्षित निकाल लेने से बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने एहतियात के तौर पर आसपास के मकान खाली करा लिए हैं लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, लगातार बारिश के कारण पुश्ते की मिट्टी और दीवार कमजोर हो गई थी। शनिवार को अचानक पुश्ता भरभराकर ढह गया और उसकी दीवार नीचे स्थित मकानों पर आ गिरी। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस, एसडीआरएफ और अन्य राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंच गए। टीमों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए प्रभावित क्षेत्र को खाली कराया और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।
विज्ञापन


Chamoli: अस्पताल की दीवार भरभराकर गिरी, मलबे में दबने से चिकित्सक की मौत, निर्माण कार्य का ले रहे थे जायजा
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में नई बस्ती विजय कॉलोनी निवासी 62 वर्षीय विमला देवी पत्नी स्वर्गीय बृजेश को हल्की चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत सामान्य बताई गई है। प्रारंभिक आकलन में चार से पांच मकानों को नुकसान पहुंचने की बात सामने आई है। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर पुश्ते के आसपास स्थित मकानों को खाली करा दिया है और लोगों को फिलहाल वहां नहीं रहने की सलाह दी गई है।

पुलिस, एसडीआरएफ और संबंधित विभाग संयुक्त रूप से क्षेत्र की निगरानी कर रहे हैं। साथ ही पुश्ते की शेष दीवार और आसपास की जमीन की स्थिति का आकलन किया जा रहा है ताकि आगे किसी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके।

नदी नाले उफनाए 
पहाड़ से लेकर मैदान तक लगातार हो रही भारी बारिश से शहर में नदी नाले उफान पर आ गए। रिस्पना बिंदल समेत शहर की नदियों में पानी का प्रवाह बढ़ गया। भट्ठा फॉल और शिखर फॉल में भी बारिश के कारण अचानक पानी का प्रवाह तेज हो गया। प्रशासन ने नदियों और गदेरों के किनारे रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed