फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Rain causes trouble temporary bridge at Nanda ki Chowki washed away traffic diverted

Dehradun: लगातार बारिश से नंदा की चौकी का अस्थायी पुल भी बहा, आपदा में टूटे पुराने पुल पर आवाजाही की शुरू

Sun, 12 Jul 2026 11:07 AM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 12 Jul 2026 11:07 AM IST
सार

नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से पुल के समीप मिट्टी का कटाव हो गया, जिससे अस्थायी पुल का एक हिस्सा टूट गया था और वह वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह असुरक्षित हो गया था।

विज्ञापन
Dehradun Rain causes trouble temporary bridge at Nanda ki Chowki washed away traffic diverted
नंदा की चौकी पुल बहा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लगातार हो रही बारिश ने एक बार फिर नंदा चौकी क्षेत्र की परेशानी बढ़ा दी है। वर्ष 2025 में आई आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त हुए नंदा चौकी पुल के विकल्प के रूप में बनाया गया अस्थायी पुल शनिवार देर रात तेज बारिश के चलते क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, सुबह पिछले साल ही आपदा में क्षतिग्रस्त हुआ पुराना पुल यातायात के लिए खोल दिया गया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से पुल के समीप मिट्टी का कटाव हो गया, जिससे अस्थायी पुल का एक हिस्सा टूट गया था और वह वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह असुरक्षित हो गया था।
विज्ञापन


Mussoorie-Dehradun Road: बारिश के बीच पहाड़ से सड़क पर आया मलबा, रास्ता बंद होने से फंसे रहे वाहन
विज्ञापन
विज्ञापन


पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद पुलिस और प्रशासन ने एहतियातन इस मार्ग पर यातायात रोक दिया और वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजना शुरू कर दिया। मौके पर प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारी स्थिति का जायजा लेने पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

इधर, क्षेत्र के लोगों की बढ़ती परेशानी को देखते हुए निर्माणाधीन नंदा चौकी के मुख्य पुल का काम तेजी से पूरा कराने की कवायद शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि मुख्य पुल को आज सुबह खोल दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed