{"_id":"6a5294235c797221540d56c8","slug":"rain-110-roads-closed-in-the-state-pauri-district-worst-affected-dehradun-news-c-5-hld1006-1015782-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश : राज्य में 110 मार्ग बंद़, सबसे अधिक पौड़ी जिला प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश : राज्य में 110 मार्ग बंद़, सबसे अधिक पौड़ी जिला प्रभावित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। राज्य में बारिश, भूस्खलन से दो नेशनल हाईवे, दो स्टेट हाईवे समेत 110 मार्ग बंद हैं। इससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से जारी बुलेटिन के अनुसार सबसे अधिक पौड़ी गढ़वाल जिला प्रभावित है। यहां पर एक स्टेट हाईवे, एक मुख्य जिला मार्ग समेत 29 मार्ग बंद हैं।
अल्मोड़ा में पांच, बागेश्वर तीन, चमोली में एक स्टेट हाईवे समेत 18, चंपावत एक राष्ट्रीय राजमार्ग समेत दो सड़क बंद हैं। देहरादून 12, नैनीताल एक, पिथौरागढ़ 12, रुद्रप्रयाग नौ, टिहरी 13, ऊधमसिंह नगर नौ और उत्तरकाशी में छह मार्ग बंद हैं। हरिद्वार जिले में कोई भी मार्ग बंद नहीं है। लोनिवि सड़क खोलने का प्रयास कर रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग के अधीक्षण अभियंता अरुण पांडेय ने बताया कि गढ़वाल मंडल में 145 जेसीबी और पोकलेन को तैनात किया गया है। मार्ग बंद होने के बाद तत्काल खोलने की कार्रवाई की जा रही है। स्यानाचट्टी के पास मार्ग बंद हुआ तो वहां पर डायवर्जन के माध्यम से आवागमन को सुचारू किया गया है।
कीर्तिनगर में 135 एमएम बरसात हुई
देहरादून। राज्य में 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक कीर्तिनगर में 135 एमएम बरसात हुई। इसके अलावा सतपुली में जमकर बादल बरसे हैं, यहां पर 116 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। लोहारखेत 89, यमकेश्वर 71, पोखरी में 63 एमएम बारिश हुई है।