{"_id":"6a52aa2b7acd80398305e232","slug":"the-new-drinking-water-pipeline-being-laid-in-the-city-under-the-ulip-project-has-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1016032-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: नई पेयजल लाइन टूटी, सड़क पर भरा दो फीट पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: नई पेयजल लाइन टूटी, सड़क पर भरा दो फीट पानी
Sun, 12 Jul 2026 02:10 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Sun, 12 Jul 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूलिप परियोजना के तहत शहर में बिछाई जा रही नई पेयजल लाइन लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है। शनिवार रात करीब नौ बजे नगर पालिका क्षेत्र के दिनकर विहार में अचानक पेयजल लाइन टूटने से सड़क तालाब में तब्दील हो गई। सड़क पर करीब दो फीट तक पानी भर जाने से स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी जलभराव के बीच से होकर गुजरना पड़ा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने जल्द मरम्मत का आश्वासन दिया था, लेकिन रात सवा दस बजे तक कोई भी कर्मचारी मौके पर काम करने नहीं पहुंचा। इससे लोगों में भारी रोष है।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष विकास शर्मा ने आरोप लगाया कि करोड़ों रुपये की इस योजना में भारी लापरवाही बरती जा रही है, जिसका सीधा खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। आए दिन पेयजल लाइन टूटने और जलभराव की घटनाएं योजना की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से तत्काल लाइन दुरुस्त कर जलभराव से निजात दिलाने और लापरवाह एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
सूचना मिली थी। रात को मौके पर जाकर निरीक्षण भी किया गया। लाइन को रविवार तक ठीक करा दिया जाएगा। - भागेंद्र राणा, परियोजना प्रबंधक, ईएमएस