फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A power line was washed away by the strong flow of water in the ravine caused by the rain

Dehradun News: खड्ड की तेज धार में बही बिजली लाइन, छह गांवों में अंधेरा

Sun, 12 Jul 2026 02:12 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sun, 12 Jul 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
A power line was washed away by the strong flow of water in the ravine caused by the rain
बारिश के कारण खड्ड में आए तेज बहाव के पानी से विद्युत लाइन बह गई, जिसके कारण क्षेत्र के छह से अधिक गांवों में अंधेरा छाया है। बिजली नहीं आने से ग्रामीणों के सामने संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। उधर विद्युत वितरण खंड के अधिकारियों ने बताया लाइन को ठीक करने का कार्य चल रहा है शीघ्र आपूर्ति बहाल होगी।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के सिद्ध पीठ महासू मंदिर समेत ग्राम हनोल, चातरा, चातरीगाड़, कुपा, भट्टा, गुज्जर बस्ती और भीवलाड़ा समेत आसपास के कई गांव व उनके मजरे-खेड़ों में पिछले तीन दिनों से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप है। बिजली नहीं होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय गांव अंधेरे में डूबे रहते हैं। वहीं, स्कूली बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन


ग्रामीण विजयपाल, गुड्डू, सतपाल, अनिल, रमेश देवेंद्र नौटियाल, दिनेश नौटियाल, सुलेमान और राजेश ने बताया तीन दिन पहले बरसाती खड्ड में तेज बहाव के पानी ने विद्युत लाइन को बहा दिया था, जिसके कारण इस प्रकार की स्थिति उत्पन्न हुई है। उन्होंने बताया बिजली नहीं आने से इनवर्टर व मोबाइल आदि भी डिस्चार्ज हो गए हैं। उन्होंने ऊर्जा निगम से लाइन को तत्काल ठीक कराकर आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत वितरण उपखंड के अवर अभियंता राजकिशोर ने बताया विद्युत लाइन का एक जोड़ा पोल बह गया था जिससे काफी दूरी तक की लाइन भी क्षतिग्रस्त हुई है। लाइन को ठीक करने का कार्य चल रहा है। शीघ्र ही आपूर्ति को सुचारू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed