फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The police have registered a case against a young man's friend in connection with his death in a

Dehradun News: दोस्त को तड़पता छोड़ा चार माह बाद प्राथमिकी

Sun, 12 Jul 2026 02:16 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sun, 12 Jul 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
The police have registered a case against a young man's friend in connection with his death in a
सहसपुर कोतवाली क्षेत्र में चार महीने पहले हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत के मामले में पुलिस ने उसके दोस्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मृतक के पिता का आरोप है कि आरोपी ने लापरवाही से बाइक चलाई और दुर्घटना के बाद घायल दोस्त को मौके पर ही छोड़कर भाग गया।सीओ सहसपुर अनुज कुमार ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के सिंगपुरा निवासी अजेश कुमार ने शिकायती पत्र देकर बताया कि उनका 21 वर्षीय बेटा रामखिलावन बीते चार मार्च को दवा लेने विकासनगर आया था। आरोप है कि यहां से उसका दोस्त सिंगपुरा निवासी शुभम पाल उसे अपनी बाइक से सहसपुर ले गया। वापसी में सहसपुर बिजलीघर के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे रामखिलावन गंभीर रूप से घायल हो गया। पिता का आरोप है कि हादसे के बाद शुभम उसे मौके पर ही छोड़कर भाग गया। घायल रामखिलावन को पहले सहसपुर अस्पताल और फिर निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ ने बताया कि आरोपी शुभम पाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed