{"_id":"6a1ec41746db0899e109d510","slug":"chamoli-congress-leader-kumari-selja-reached-gairsain-spoke-to-workers-preparations-for-rahul-gandhi-s-visit-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli: कुमारी सैलजा पहुंचीं गैरसैंण, राहुल गांधी के दौरे की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं से की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli: कुमारी सैलजा पहुंचीं गैरसैंण, राहुल गांधी के दौरे की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं से की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (गैरसैंण)
Published by: Alka Tyagi
Updated Tue, 02 Jun 2026 05:24 PM IST
विज्ञापन
सार
राहुल गांधी के चार जून को उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। उनके दौरे को सफल बनाने के लिए कांग्रेस तैयारी कर रही है।
कुमारी सैलजा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा आज गैरसैंण पहुंचीं। यहां पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। वह नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आगामी उत्तराखंड दौरे की तैयारियों का जायजा लेने यहां पहुंचीं हैं।
राहुल गांधी के चार जून को उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। उनके दौरे को सफल बनाने के लिए कांग्रेस तैयारी कर रही है। इसके लिए कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सैलजा ने पौड़ी में सभा स्थल का निरीक्षण करने के बाद गैरसैंण में एक दिवसीय विश्राम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Chamoli: उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने आदिबदरी मंदिर में की पूजा, कार्यकर्ताओं से भी की मुलाकात
Trending Videos
भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा परिसर में नगर पंचायत अध्यक्ष मोहन भंडारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
मंगलवार सुबह सैलजा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के साथ विधानसभा परिसर का भ्रमण किया। बाद में अल्मोड़ा जाते समय गैरसैंण मुख्य तिराहे पर भी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने वीरचंद्र सिंह गढ़वाली की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।