{"_id":"6acca8efa75513a83a069ae7","slug":"chamoli-news-malethi-kshetra-panchayat-bypoll-sees-slow-voting-only-20-35-turnout-recorded-by-11-30-am-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमोली: मलेठी क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में मतदान की धीमी रफ्तार, सुबह 11:30 बजे तक 20 से 35 प्रतिशत मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली: मलेठी क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में मतदान की धीमी रफ्तार, सुबह 11:30 बजे तक 20 से 35 प्रतिशत मतदान
Mon, 12 Oct 2026 03:32 PM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग/नंदासैण।
संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग/नंदासैण।
Published by: Renu Saklani
Updated Mon, 12 Oct 2026 03:32 PM IST
सार
चमोली के मलेठी वार्ड में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए हो रहे उपचुनाव में पहले पहर मतदाताओं का उत्साह कम नजर आया। सुबह 11:30 बजे तक चारों बूथों पर करीब 20 से 35 प्रतिशत मतदान दर्ज होने की जानकारी मिली। मतदाता सूची में नए नाम जुड़ने के बावजूद कई केंद्रों पर आवाजाही कम रही।
विज्ञापन
मतदान करने पहुंची महिलाएं
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए सोमवार को मलेठी वार्ड में उपचुनाव की शुरुआत धीमी रही। मतदान शुरू होने के बाद से ही बूथों पर मतदाताओं की आवाजाही कम नजर आई। सुबह 11:30 बजे तक चारों बूथों पर लगभग 20 से 35 प्रतिशत मतदान होने की जानकारी सामने आई।
विज्ञापन
मलेठी वार्ड के अंतर्गत मलेठी में दो बूथ हैं, जबकि ऐरोली और मालई में एक-एक बूथ है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, मलेठी में दोनों बूथों पर मिलाकर लगभग 700, ऐरोली में 247 और मालई में करीब 520 मतदाता हैं।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: 2027 में फिर जमीन तलाशेगा उक्रांद सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा, इस रणनीति पर मंथन कर रही पार्टी
विज्ञापन
इस बार मतदाता सूची में कुछ नए मतदाताओं के नाम भी जुड़े हैं। इसके बावजूद मतदान को लेकर लोगों में खास उत्साह नजर नहीं आया। सुबह के समय बूथों पर इक्का-दुक्का मतदाता ही पहुंचते दिखाई दिए। मतदान केंद्रों पर भीड़ नहीं होने से मतदान की रफ्तार धीमी बनी रही। हालांकि, मतदान के लिए अभी समय शेष होने के कारण दिन चढ़ने के साथ मतदान प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है।