फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Char Dham Yatra 2026 On way To New Record pilgrims count crosses 48 Lakh

चारधाम यात्रा: मौसम की चुनौतियों के आगे भी नहीं थम रहे आस्था के कदम; दर्शनार्थियों का आंकड़ा 48 लाख पार

Mon, 24 Aug 2026 02:30 AM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 24 Aug 2026 02:30 AM IST
सार

मानसून सीजन में उच्च हिमालयी क्षेत्रों की यात्रा करना चुनौती व जोखिम भरा रहता है। यात्रा मार्गों पर भूस्खलन को देखते हुए प्रदेश सरकार की ओर से श्रद्धालुओं से मानसून संबंधित जानकारी लेने के बाद ही यात्रा करने का आग्रह किया जा रहा है।

विज्ञापन
Char Dham Yatra 2026 On way To New Record pilgrims count crosses 48 Lakh
चारधाम यात्रा में भीड़ - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मौसम की चुनौतियों के बावजूद चारधाम यात्रा में आस्था के कदम नहीं रुक रहे हैं। इस साल भी यात्रा नए रिकॉर्ड बनाने की तरफ बढ़ रही है। अब तक दर्शन करने वालों का आंकड़ा 48 लाख पार हो चुका है। सबसे अधिक तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम पहुंचे हैं।

विज्ञापन


मानसून सीजन में उच्च हिमालयी क्षेत्रों की यात्रा करना चुनौती व जोखिम भरा रहता है। यात्रा मार्गों पर भूस्खलन को देखते हुए प्रदेश सरकार की ओर से श्रद्धालुओं से मानसून संबंधित जानकारी लेने के बाद ही यात्रा करने का आग्रह किया जा रहा है। मौसम विभाग की ओर से बारिश को लेकर अलर्ट जारी किए जा रहे हैं। मौसम की चुनौतियों के बावजूद केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री व हेमकुंड साहिब के दर्शन के लिए पांच से छह हजार श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए मुख्यमंत्री धामी स्वयं व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन


सितंबर से चारधाम यात्रा का दूसरा चरण शुरू होगा। 19 अप्रैल से 22 सितंबर तक चारधाम यात्रा में 48.11 लाख से अधिक तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। इसमें बदरीनाथ धाम में सबसे अधिक 16.57 लाख, केदारनाथ धाम में 14.66 लाख गंगोत्री में 7.48 लाख, यमुनोत्री में 6.69 लाख और हेमकुंड साहिब 2.71 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चारधाम यात्रा: यमुनोत्री धाम की यात्रा ने बनाया रिकॉर्ड; पहली बार श्रद्धालुओं की संख्या पहुंची 6.68 लाख

अब तक 61.71 लाख से अधिक पंजीकरण

चारधाम व हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए प्रदेश सरकार ने पंजीकरण को अनिवार्य किया हुआ है। पर्यटन विभाग ने यात्रा के लिए एक माह पहले 6 मार्च 2026 से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू किया था। जबकि 17 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा शुरू की गई थी। 22 अगस्त तक यात्रा के लिए 61.71 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया है। केदारनाथ धाम के लिए 20 लाख, बदरीनाथ धाम में 18.43 लाख, गंगोत्री में 10.62 लाख, यमुनोत्री में 10.11 लाख व हेमकुंड साहिब में 2.55 लाख पंजीकरण हो चुके हैं।

चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षा के साथ सुगम दर्शन करना सरकार की प्राथमिकता है। चारधाम यात्रा हर साल नया रिकॉर्ड बना रही है। इस बार भी यात्रा श्रद्धालुओं की संख्या में नया कीर्तिमान बनाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप तीर्थस्थलों में बुनियादी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।
- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed