Chardham Yatra 2025: शुभ मुहूर्त में शीतकाल के लिए बंद हुए गंगोत्री धाम मंदिर के कपाट, उमड़े श्रद्धालु
Chardham Yatra 2025: आज गंगोत्री धाम के कपाट बंद कर दिए गए हैं। वहीं, केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट 23 अक्तूबर सुबह 8.30 बजे बंद होंगे। जबकि बदरीनाथ धाम के 25 नवंबर अपराह्न 2.56 बजे बंद होंगे।

विस्तार
चारधाम यात्रा अब समापन की ओर है। आज 11.30 बजे गंगोत्री में मां गंगा मंदिर के कपाट शीतकालीन के लिए बंद कर दिए गए हैं। कपाट बंद होने पर धाम मां गंगा के जयकारों से गूंज उठा। मां गंगा के स्वागत के लिए मुखबा भी तैयार है। मंदिर को भव्य रूप से सजा दिया गया है। कपाट बंद होने के बाद अब यहीं मां गंगा के दर्शन होंगे।

वहीं, भैयादूज पर 23 अक्तूबर को यमुनोत्री में मां यमुना मंदिर के कपाट 12.30 बजे शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। इसके बाद मां यमुना की उत्सव मूर्ति के दर्शन खरसाली गांव में होंगे।
Chardham Yatra: तीन धामों के कपाट बंद होने तक 50 लाख पार हो जाएगा श्रद्धालुओं का आंकड़ा, हर दिन बढ़ रही संख्या
बता दें कि कार्तिक माह की अन्नकूट (गोवर्धन पूजा) के दिन मां गंगा की उत्सव डोली अपने शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव के लिए रवाना होगी। यात्रा से जुड़े कारोबारी आशीष सेमवाल, विनय उनियाल ने बताया कि सर्दियों में भी यमुना व गंगा के शीतकालीन पड़ाव वाले खरसाली और मुखबा गांव तक यात्रा चालू रखकर देश-विदेश के तीर्थयात्रियों को यहां आकर्षित किया जा सकता है। उस दौरान तीर्थयात्री व पर्यटक यमुना और गंगा की पूजा-अर्चना करने के साथ ही बर्फबारी का नजारा भी देख सकेंगे।
इस यात्राकाल में दोनों धामों में 1402128 तीर्थयात्रियों का आगमन हुआ है। जिनमें यमुनोत्री धाम में आने वाले 644366 और गंगोत्री धाम में आने वाले 757762 तीर्थयात्री शामिल
50 लाख पार हो जाएगा यात्रियों का आंकड़ा
21 अप्रैल तक चारधाम में दर्शन करने वाले कुल श्रद्धालुओं की संख्या 49.30 लाख से अधिक हो चुकी है। वहीं, अब तीनों धामों के कपाट बंद होने तक यह आंकड़ा 50 लाख पार हो जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.