सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar arrives in Kharsali Uttarkashi to offer prayers at Yamunotri Temple

Uttarkashi: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने किए यमुनोत्री मंदिर के दर्शन, विधि-विधान से की पूजा-अर्चना

संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी) Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 24 May 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
सार

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन की ओर से किए जा रहे कार्यों की सराहना की। 

Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar arrives in Kharsali Uttarkashi to offer prayers at Yamunotri Temple
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने किए यमुनोत्री मंदिर के दर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

जनपद भ्रमण के दूसरे दिन भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम पहुंचकर मां यमुना के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने देशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। उनके दौरे से पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Trending Videos


रविवार सुबह वे खरसाली हेलीपैड पहुंचे, जहां प्रशासनिक अधिकारियों, मंदिर समिति और स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने मां यमुना के चरणों में पुष्प अर्पित कर विशेष पूजा की। इस दौरान उन्होंने देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को और मजबूत बनाने, जनता के कल्याण और राष्ट्र की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की। मुख्य चुनाव आयुक्त ने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


Haridwar: सीएम धामी ने किया नव निर्मित धर्मशाला का लोकार्पण, चारधाम यात्रा को लेकर की ये अपील

विज्ञापन

उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन की ओर से किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आस्था और सेवा का समन्वय ही देश की संस्कृति की सबसे बड़ी पहचान है।

इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed