Dehradun: आज से पर्यटकों के लिए खुलेगा FRI, प्रवेश शुल्क बढ़ा, चार माह पहले सुरक्षा कारणों से किया गया था बंद
चार माह पहले बंद किया गया एफआरआई आज से खोल दिया जाएगा। संग्रहालय में जाने के लिए विदेशी नागरिकों को डेढ़ हजार रुपये अतिरिक्त चुकाने होंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) आज से पर्यटकों और आगंतुकों के लिए फिर से खुलेगा। इसे चार महीने पहले सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया था। संस्थान ने सामान्य प्रवेश और संग्रहालय के लिए शुल्क में वृद्धि की गई है।पैदल भारतीय नागरिकों के लिए अब प्रवेश शुल्क सौ रुपये निर्धारित किया गया है।
संग्रहालय में प्रवेश के लिए उन्हें 150 रुपये का अतिरिक्त शुल्क देना होगा। विदेशी नागरिकों के लिए प्रवेश शुल्क एक हजार रुपये रखा गया है। संग्रहालय में जाने के लिए विदेशी नागरिकों को डेढ़ हजार रुपये अतिरिक्त चुकाने होंगे। वाहन पार्किंग के लिए भी शुल्क लागू होगा। स्कूटर और बाइक के लिए 50 रुपये, निजी कार या टैक्सी के लिए 150 रुपये लगेंगे।
ऑटो रिक्शा का पार्किंग शुल्क 100 रुपये और बस या ट्रक का तीन सौ रुपये होगा। एफआरआई की प्रभारी निदेशक ऋचा मिश्रा ने बताया कि पर्यटकों के प्रवेश शुल्क में बढ़ोतरी की गई है। संस्थान को 16 जनवरी 2026 को सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बंद किया गया था। यह बंद अगले आदेश तक के लिए था, जो अब समाप्त हो गया है।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: दो दिन बाद फिर चढ़ा पारा, 40 के पार पहुंचा; इस हफ्ते पहाड़ों पर बारिश के आसार
छात्रों के लिए शुल्क
स्कूली बच्चों से संग्रहालय में प्रवेश के लिए 30 रुपये प्रति बच्चा शुल्क लिया जाएगा। कॉलेज के छात्र-छात्राओं के लिए यह शुल्क 50 रुपये प्रति छात्र निर्धारित किया गया है। यह विशेष प्रावधान छात्रों को संस्थान के शैक्षिक महत्व से जोड़ने के लिए है।