फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami Says Uttarakhand Stands With Nepal Relief Team Sent to Assist After Disaster

देहरादून: नेपाल में आपदा पर सीएम धामी बोले- उत्तराखंड के लोग साथ, मदद के लिए भेजी गई टीम दस दिन रहेगी

Fri, 18 Sep 2026 12:17 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 18 Sep 2026 12:17 PM IST
सार

नेपाल में आई आपदा को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताते हुए कहा कि मुश्किल की इस घड़ी में उत्तराखंड समेत पूरा देश नेपाल के साथ खड़ा है और हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है।

विज्ञापन
CM Dhami Says Uttarakhand Stands With Nepal Relief Team Sent to Assist After Disaster
सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच गहरा संबंध है। नेपाल में आई आपदा बेहद दुखद है और इस मुश्किल समय ने दोनों देशों के बीच एकता की भावना को और मजबूत किया है। वहां से सामने आई घटनाओं और तस्वीरों ने सभी को भावुक किया है। इस कठिन समय में हर कोई नेपाल के साथ खड़ा है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तुरंत नेपाल के प्रधानमंत्री से बात की और राहत एवं बचाव दल भेजे। साथ ही नेपाल को हर संभव मदद का भरोसा दिया। उत्तराखंड की सीमा नेपाल से लगी होने के साथ ही यहां के कई लोगों के नेपाल में रिश्तेदार और सांस्कृतिक संबंध भी हैं। ऐसे में उत्तराखंड से भी एक टीम मदद के लिए भेजी गई है।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...उत्तराखंड में बर्फबारी: धूप खिलते ही चमक उठीं चोटियां, बदरीनाथ-हेमकुंड की पहाड़ियों ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह टीम करीब आठ से दस दिन नेपाल में रहेगी। टीम के साथ तत्काल राहत के लिए पर्याप्त धनराशि भी भेजी गई है। उन्होंने कहा कि टीम वहां की स्थिति का जायजा लेकर लौटेगी और उसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे जरूरत के अनुसार हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed