सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami Statement on Nihang dispute in Nagarasu Respecting everyone is part of Uttarakhand culture

निहंग विवाद पर बोले सीएम धामी: सबका सम्मान करना उत्तराखंड की संस्कृति, नहीं करने देंगे खिलवाड़

माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 22 Jun 2026 09:10 PM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब के सीएम से वार्ता के अंश को साझा करते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह राज्य किसी भी स्थिति में किसी अतिथि को असुविधा नहीं होने देगा।

CM Dhami Statement on Nihang dispute in Nagarasu Respecting everyone is part of Uttarakhand culture
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

हरिपुर कला स्थित हरि सेवा आश्रम में आयोजित संत सम्मेलन में पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया कि उत्तराखंड की संस्कृति है कि जो इस देवभूमि में आए उसका सम्मान किया जाएगा। हर आगंतुक अतिथि और और अतिथि देवो भव की परंपरा का निर्वहन किया जा रहा है।


विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पत्रकारों के सवाल पंजाब के सीएम से वार्ता के अंश को साझा किया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह राज्य किसी भी स्थिति में किसी अतिथि को असुविधा नहीं होने देगा। सीएम ने कहा कि यह अलग बात है कि कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


सीएम से पूछे गए सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री से उनकी सार्थक वार्ता हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पंजाब सीएम को आश्वस्त किया गया है कि वह चिंता न करें जो भी कार्रवाई होगी वह निष्पक्ष होगी। उन्होंने कहा कि वार्ता में यह स्पष्ट कर दिया गया है कि देवभूमि उत्तराखंड सभी को समाहित करती है सभी का सम्मान करती है।

नगरासू गुरुद्वारा विवाद:  तीसरी मंजिल पर चढ़े दो और निहंग नीचे उतरे, अब अंदर चार ही मौजूद, भारी पुलिस बल तैनात

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यहीं भूमि है जहां हेमकुंड साहिब, नानकमत्ता और रीठा साहिब से लेकर अनेक गुरुघर हैं। यहां तमाम स्तंभ स्थल यहां सिख धर्मगुरुओं ने स्थापित किया है। उनका सम्मान आदिकाल से होता आया है आज भी हो रहा है। यह अलग बात है कि कुछ लोग अगर इस प्रेम और सौहार्द को बिगाड़ रहे हैं तो निश्चित तौर पर इससे कड़ाई से निपटा जाएगा।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सिख धर्म की मान्यता के साथ राज्य के बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं। उन्होंने राम मंदिर मुद्दे पर भी खुलकर कहा कि यह विपक्ष की साजिश है। उनके पास कोई मुद्दा नहीं है और आज किसी भी मामले को तूल पकड़ाने के लिए अनावश्यक प्रलाप कर रहे हैं। इससे भी निपटा जाएगा। सीएम ने कहा कि संत समाज आज सरकार के कार्यों से प्रसन्न है इससे स्पष्ट है कि भारत भूमि में किसी प्रकार की समस्या नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed