सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Ten transit centers will be built in the state for wildlife

Uttarakhand: वन्यजीवों के लिए प्रदेश में बनेंगे 10 ट्रांजिट सेंटर, डिजाइन मंजूरी के लिए भेजा गया

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Tue, 23 Jun 2026 11:17 AM IST
विज्ञापन
सार

हरिद्वार चिड़ियापुर में ट्रांजिट सेंटर है। हाल के वर्षों में वन्यजीवों के हमलों की घटनाएं बढ़ी है, ऐसे में ट्रांजिट सेंटर बनाने का फैसला किया गया। इसमें 80 तेंदुओं को रखने की क्षमता होगी।

Uttarakhand News Ten transit centers will be built in the state for wildlife
भालू (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : wildlife sos
विज्ञापन

विस्तार

राज्य में मानव-वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर 10 नए ट्रांजिट सेंटर बनाने की योजना बनाई गई है। इसमें भालू के लिए भी बाड़ा तैयार किया जाएगा, जिससे उनको भी रखने की व्यवस्था हो। बीतें एक साल में भालू के हमले की 116 घटनाएं हुई हैं।

इसमें आठ लोगों की मृत्यु हुई है। अभी राज्य में सिर्फ हरिद्वार चिड़ियापुर में ट्रांजिट सेंटर है। हाल के वर्षों में वन्यजीवों के हमलों की घटनाएं बढ़ी है, ऐसे में ट्रांजिट सेंटर बनाने का फैसला किया गया। इसमें 80 तेंदुओं को रखने की क्षमता होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...नगरासू गुरुद्वारा विवाद:  भोजन लेने आए निहंग ने ध्यान भटकाने के लिए की पत्थरबाजी, तीन छत से उतरे, चार अब भी डटे
विज्ञापन


अपर प्रमुख वन संरक्षक विवेक पांडे ने बताया कि योजना स्वीकृत होने के बाद उसके डिजाइन को केंद्रीय चिड़ियाघर के पास मंजूरी करने के लिए भेजा गया है। अल्मोड़ा मिनी चिडि़याघर और रेस्क्यू सेंटर को अलग-अलग किया जाएगा। डीएफओ प्रदीप धौलखंडी ने बताया कि यहां रेस्क्यू सेंटर की क्षमता बढ़ाने की भी योजना है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed