सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mussoorie Municipality office bomb threat via e-mail to administration in a tizzy Uttarakhand news

Uttarakhand: मसूरी नगर पालिका कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, सीएम आवास समेत कई सरकारी प्रतिष्ठान निशाने पर

संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी Published by: Renu Saklani Updated Tue, 23 Jun 2026 08:58 AM IST
विज्ञापन
सार

मसूरी में उस समय हड़कंप मच गया, जब नगर पालिका परिषद और प्रशासन को ई-मेल के माध्यम से बम विस्फोट की धमकी मिली। धमकी भरे मेल में मसूरी नगर पालिका अध्यक्ष के कार्यालय, मुख्यमंत्री आवास, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत देहरादून और दिल्ली के कई सरकारी प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की बात कही गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला अलर्ट मोड में आ गया और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी गई है।

Mussoorie Municipality office bomb threat via e-mail to administration in a tizzy Uttarakhand news
मसूरी नगर पालिका कार्यालय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

मसूरी नगर पालिका परिषद और प्रशासन  को ई-मेल के माध्यम से बम विस्फोट की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। प्राप्त ई-मेल में मसूरी नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी के कार्यालय सहित देहरादून और दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर बम विस्फोट करने की धमकी दी गई है।



धमकी भरे ई-मेल में मसूरी नगर पालिका कार्यालय में दोपहर 3:11 बजे विस्फोट करने का उल्लेख किया गया है। इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा देहरादून और दिल्ली के विभिन्न सरकारी प्रतिष्ठानों को भी निशाना बनाने की बात कही गई है। ई-मेल में धार्मिक स्थलों, रेलवे स्टेशनों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर हमले की भी धमकी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन और पुलिस विभाग सतर्क
जानकारी के अनुसार यह ई-मेल नगर पालिका परिषद और उपजिलाधिकारी (एसडीएम) मसूरी के आधिकारिक ई-मेल पते पर प्राप्त हुआ। धमकी मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस विभाग सतर्क हो गया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ई-मेल की सत्यता की जांच की जा रही है। साइबर विशेषज्ञों की मदद से ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया गया है और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

ये भी पढ़ें...Nagrasu Gurdwara Clash: क्यों बढ़ा नगरासू गुरुद्वारा विवाद? क्या है पूरा मामला, जानिए अब तक क्या-क्या हुआ


प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है। धमकी भरे मेल की पुष्टि करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष मेरा सकलानी कहा कि उनको भी इस तरह के धमकी भरा मेल आया है और वहीं शहर कोतवाल देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया की धमकी भरा में एसडीएम से प्राप्त हुआ है और सभी प्रतिष्ठित संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed