सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Confusion in the state's private schools following directives from the Directorate of Education

Dehradun News: शिक्षा निदेशालय के निर्देश से प्रदेश के निजी स्कूलों में असमंजस

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
Confusion in the state's private schools following directives from the Directorate of Education
विज्ञापन
- जीओ को ताक पर रखकर आधे अधूरे निर्देश से कई बच्चों का साल हो रहा खराब
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। प्रदेश के निजी स्कूलों में बच्चों के कक्षा एक में दाखिले को लेकर शिक्षा निदेशालय के अस्पष्ट और आधे अधूरे निर्देश से निजी स्कूल प्रबंधन असमंजस में हैं। वहीं, इससे इन स्कूलों में पहले से पढ़ने वाले कई बच्चों का साल खराब हो रहा है। हरिद्वार, देहरादून, ऊधमसिंह नगर सहित कई जिलों में यह स्थिति बनी है।
शैक्षिक सत्र 2026-27 में बच्चों के दाखिले और पाठ्य पुस्तकों के संबंध में शिक्षा निदेशालय के आदेश पर जिला शिक्षा अधिकारियों ने निर्देश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि निजी स्कूल प्रवेश के समय छात्र-छात्राओं की आयु का ध्यान विशेष रूप से रखें। शैक्षिक सत्र की प्रारंभ की तिथि एक अप्रैल को छह साल की उम्र पूरी कर चुके छात्र-छात्राओं को कक्षा एक में प्रवेश दिया जाए। वहीं, छात्र-छात्राओं के साथ किसी भी तरह की दंडात्मक कार्रवाई न की जाए, लेकिन इस आदेश में शिक्षा सचिव रविनाथ रामन के पिछले साल 13 जून 2025 के उस आदेश का जिक्र नहीं किया गया है, जिसमें कहा गया है कि वर्तमान में जिन बच्चों ने प्री स्कूल, नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी में प्रवेश ले लिया है। उन्हें कक्षा एक में अध्ययन की अनुमति पूर्व के वर्षों की तरह प्रदान की जाएगी। उनके आगे की पढ़ाई की निरंतरता में कोई व्यवधान नहीं होगा। जिलों में डीईओ की ओर से सभी सरकारी, अशासकीय और निजी स्कूलों के प्रबंधक और प्रधानाचार्य को जारी निर्देश में इसका जिक्र न होने से निजी स्कूलों में पहले से प्री स्कूल में पढ़ रहे बच्चों के कक्षा एक में पहुंचने पर उन्हें कक्षा रिपीट करने या फिर किसी अन्य स्कूल में दाखिला लेने के लिए बाध्य किया जा रहा है। जिससे अभिभावक परेशान हैं। अभिभावकों का कहना है कि शिक्षा निदेशालय और जिला शिक्षा अधिकारी शिक्षा सचिव रविनाथ रामन के आदेश को ताक पर रखे हुए हैं। जिससे विभिन्न जिलों में सैकड़ों बच्चों का साल खराब हो रहा है। गायत्री विद्यापीठ हरिद्वार के प्रधानाचार्य सीताराम सिन्हा बताते हैं कि जिला शिक्षा अधिकारी ने जो निर्देश जारी किया है उसके अनुरूप छह साल के बच्चों को कक्षा एक में प्रवेश दिया जा रहा है। इस आदेश में स्कूल में पहले से नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी में पढ़ रहे बच्चों के बारे में कोई उल्लेख नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
कक्षा एक में प्रवेश के समय बच्चे की उम्र छह साल होनी चाहिए, पिछले तीन साल से इसमें छूट दी जा रही है, लेकिन पहले से स्कूल में पढ़ रहे बच्चों को लेकर इसमें छूट का पिछले साल का शासनादेश है, तो स्कूलों को शासनादेश पर अमल करना चाहिए। - अमित कुमार चंद, जिला शिक्षा अधिकारी हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed