सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congratulations to the Uttarakhand cricket team on reaching the Ranji Trophy semi-finals.

Dehradun News: उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 08:46 PM IST
विज्ञापन
Congratulations to the Uttarakhand cricket team on reaching the Ranji Trophy semi-finals.
विज्ञापन
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की क्रिकेट टीम को पहली बार रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, यह उपलब्धि राज्य के खेल इतिहास में मील का पत्थर है। इससे प्रदेश के खिलाड़ियों का मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ेगा। उन्होंने कहा, खिलाड़ियों ने बेहतर टीमवर्क, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। राज्य सरकार की ओर से खेलों को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। खिलाड़ियों के लिए आधुनिक खेल सुविधाओं का विकास किया जा रहा है, ताकि प्रदेश के युवा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का नाम रोशन कर सकें। ब्यूरो
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed