{"_id":"6a85b06ca81ceb03fe0776b7","slug":"congress-held-a-dialogue-with-kshetra-panchayat-members-dehradun-news-c-39-1-vkn1007-135368-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: कांग्रेस ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने किया संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: कांग्रेस ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने किया संवाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेलाकुई। कांग्रेस की ओर से बुधवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों व महिलाओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विकास, जनहित से जुड़े मुद्दों और स्थानीय समस्याओं पर चर्चा की गई। क्षेत्र पंचायत सदस्यों और महिलाओं ने विभिन्न समस्याओं को सामने रखते हुए विकास कार्यों के सुझाव भी दिए।
कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष आर्येंद्र शर्मा ने कहा कि मातृशक्ति का स्नेह, सहयोग और विश्वास हमेशा नई ऊर्जा प्रदान करता है। क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए सभी के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए जनप्रतिनिधियों और जनता के बीच निरंतर संवाद जरूरी है।
ब्लॉक प्रमुख अर्चना रावत ने कहा कि नारी शक्ति देश और समाज की मजबूती का आधार है। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से क्षेत्र के विकास को नई दिशा और गति मिल सकती है। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति की समस्याओं और सुझावों को प्राथमिकता के साथ संबंधित स्तर तक पहुंचाकर समाधान के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
कार्यक्रम में बीडीसी सुरेशी देवी, अमिता मेहता, रीना रावत, अनिता रावत, संजय रावत, लक्ष्मी कलूड़ा, पूजा राना, मालती चौधरी, ममता राणा, इरफान आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- --
जितेंद्र जोशी