पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Congress intensified election campaign, all the leaders including state president reached Champawat

By Election 2022: कांग्रेस ने प्रचार में झोंकी ताकत, प्रदेश अध्यक्ष सहित तमाम नेताओं ने डाला चंपावत में डेरा

Sun, 22 May 2022 01:26 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 22 May 2022 01:26 PM IST
सार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि चंपावत उपचुनाव भाजपा दहशत में लड़ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी ने पिछले तीन दिनों में दो जगह चुनाव कार्यालय खोला था, जिसे भाजपा ने बंद करवा दिया। इन दोनों कार्यालयों को खोलने के लिए निर्वाचन कार्यालय से अनुमति ली गई थी।

विज्ञापन
Congress intensified election campaign, all the leaders including state president reached Champawat
चंपावत उपचुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंपावत विधानसभा सीट के लिए 31 मई को होने वाले उप चुनाव से पहले कांग्रेस ने प्रचार में अपनी ताकत झोंक दी है। हालांकि अभी तक पार्टी के किसी राष्ट्रीय नेता का दौरा तय नहीं हुआ है, लेकिन प्रदेश स्तर के तमाम नेता चंपावत में डेरा डाले हुए हैं। चंपावत उप चुनाव में कांग्रेस प्रचार में कहीं भी सत्तारूढ़ दल से पीछे नहीं दिखना चाहती है।

विज्ञापन


जैसा कि कुछ लोगों की ओर से प्रचार किया जा रहा था कि कांग्रेस ने भाजपा को वॉकओवर दे दिया। पार्टी ने इस तथ्य को कुप्रचार बताते हुए पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ने का दम दिखाया है। यही वजह है कि पार्टी प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा समेत पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, जसपुर के विधायक आदेश चौहान सहित तमाम नेता चंपावत में डेरा डाले हुए हैं।
विज्ञापन


रविवार को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और सोमवार को पूर्व सीएम हरीश रावत में चुनाव प्रचार में उतरेंगे। वहीं 24 मई से प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव तीन दिन चंपावत में रहकर चुनाव प्रचार को धार देंगे। इसके साथ ही केंद्रीय नेताओं को भी प्रचार में उतारने की तैयारी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का लगाया आरोप 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने सत्तारूढ़ दल पर उप चुनाव में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी ने पिछले तीन दिनों में दो जगह चुनाव कार्यालय खोला था, जिसे भाजपा ने बंद करवा दिया। इन दोनों कार्यालयों को खोलने के लिए निर्वाचन कार्यालय से अनुमति ली गई थी। आरोप है कि जिन लोगों के प्रतिष्ठान, घर पर यह कार्यालय खोले गए थे, उन्हें सत्ता पक्ष के नेताओं की ओर से तमाम तरह से धमकाया गया।

ये भी पढ़ें...Uttrakhand: रुड़की रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी, आतंकी संगठन ने भेजा पत्र, खौफ के बीच ट्रेनों को खंगाला, तस्वीरें

भाजपा दहशत में लड़ रही चंपावत उपचुनाव : माहरा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने शनिवार को कहा कि चंपावत उपचुनाव भाजपा दहशत में लड़ रही है। उन्होंने कहा कि बनबसा में कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी का चुनाव कार्यालय दूसरी बार भी नहीं खोलने दिया गया। भाजपा व प्रशासन दबाव में काम कर रहे हैं। लोकतंत्र की हत्या जैसी स्थिति उत्पन्न हो रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चारधाम यात्रा का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। यात्रा के 19 दिन में ही 56 लोगों की मौत हो चुकी हैं। ऑलवेदर रोड की खस्ताहालत है। स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा रहीं हैं। डॉक्टरों का अभाव है। मार्ग में शौचालय, पार्किंग, चिकित्सा सुविधाओं का टोटा है। 

उपचुनाव धन और बाहुबल के आधार पर लड़ा जा रहा

अध्यक्ष माहरा ने कहा कि चंपावत उपचुनाव धन और बाहुबल के आधार पर लड़ा जा रहा है। यहां के हालात को आम मतदाता समझने लगा है। भाजपा घबराहट में है। आम मतदाता डीजल, पेट्रोल, तेल, किराया, रसोई गैस, बेरोजगारी आदि से त्रस्त है। मतदाता कुछ कहने की स्थिति में नहीं है। इसके बाद अध्यक्ष करन माहरा चंपावत के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष बॉबी राठौर, महिला जिलाध्यक्ष रेखा सोनकर, प्रदेश उपाध्यक्ष मीरा सोनकर, नगर अध्यक्ष रवीश भटनागर, देवेंद्र कन्याल, राजू सोनकर, दिगंबर गुप्ता, राज किशोर सक्सेना, नरेंद्र आर्य, ताहिर, कृष्णा नेगी आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed