सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress marched to the Secretariat climbed barricades and raised slogans many leaders including state preside

Dehradun: कांग्रेस ने किया सचिवालय कूच, बैरिकेडिंग पर चढ़कर नारेबाजी, प्रदेश अध्यक्ष सहित हिरासत में कई नेता

संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 23 Jun 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
सार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में सोमवार को कांग्रेस ने प्रदेश मुख्यालय से सचिवालय के लिए कूच किया। राजपुर रोड से नारेबाजी करते हुए कांग्रेसी जैसे ही सुभाष रोड पर सचिवालय के नजदीक पहुंचे पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक लिया। इस पर गणेश गोदियाल व अन्य कांग्रेसी बैरिकेडिंग पर चढ़ गए और नारेबाजी की।

Congress marched to the Secretariat climbed barricades and raised slogans many leaders including state preside
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में सोमवार को कांग्रेस ने प्रदेश मुख्यालय से सचिवालय के लिए कूच किया। राजपुर रोड से नारेबाजी करते हुए कांग्रेसी जैसे ही सुभाष रोड पर सचिवालय के नजदीक पहुंचे पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक लिया। इस पर गणेश गोदियाल व अन्य कांग्रेसी बैरिकेडिंग पर चढ़ गए और नारेबाजी की।



कुछ देर बाद वह सड़क पर धरना देकर बैठ गए। पुलिस ने धरना समाप्त करने के लिए कहा तो जबरदस्त नोक-झोंक और धक्कामुक्की हुई। बाद में पुलिस प्रदेश अध्यक्ष सहित कई कांग्रेसियों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन पहुंची जहां से सभी को रिहा कर दिया गया। गणेश गोदियाल ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में राज्य में भूमि संबंधी अनेक ऐसे प्रकरण सामने आए हैं, जिन्होंने शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली और सरकारी संसाधनों के संरक्षण पर गंभीर प्रश्न खड़े किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गणेश गोदियाल ने कहा कि वर्ष 2025 में हरिद्वार नगर निगम द्वारा की गई भूमि खरीद के मामले में उठे सवालों के बाद हुई जांच में अनियमितताओं की पुष्टि हुई और कई अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई हुई। इस प्रकरण ने स्पष्ट कर दिया कि भूमि संबंधी मामलों में व्यापक स्तर पर पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित किए जाने की आवश्यकता है। मसूरी स्थित जॉर्ज एवरेस्ट क्षेत्र की भूमि के आवंटन पर गंभीर सवाल उठे हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि डाकपत्थर क्षेत्र में जल विद्युत निगम की लगभग 180 एकड़ भूमि के हस्तांतरण का मामला भी विवादों में रहा है। नैनीताल जनपद के रामगढ़ क्षेत्र में सरकारी भूमि को निजी हाथों में सौंपे जाने के आरोप भी व्यापक रूप से सामने आए हैं। गोदियाल ने कहा कि उत्तराखंड निवेश एवं अवसंरचना विकास बोर्ड (यूआईआईडीबी) के माध्यम से विकसित किए जा रहे लैंड बैंक को लेकर भी जनता के बीच अनेक आशंकाएं व्याप्त हैं।

आगे कहा कि  कहा कि राजस्व, पर्यटन, उद्यान, कृषि, सिडकुल तथा ऊर्जा निगमों की भूमि को एकत्रित कर भविष्य में निजी हितों के लिए उपयोग किए जाने की संभावनाओं को लेकर जनता में चिंता का वातावरण है। प्रदेश कांग्रेस किसी भी कीमत पर उत्तराखंड की जल, जंगल और जमीन से समझौता नहीं होने देगी तथा जनता के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

इस दौरान उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, नवीन जोशी, विरेंद्र पोखरियाल, गोदावरी थापली, पूर्व विधायक राजकुमार, गरिमा महरा दसौनी, जिलाध्यक्ष महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, महेंद्र नेगी आदि मौजूद रहे।

बैरिकेडिंग पर फिसले कांग्रेसी, बाल-बाल बचे
धरना-प्रदर्शन के दौरान कई कांग्रेसी बैरिकेडिंग पर चढ़ गए थे। अधिक वजह होने की वजह से बैरिकेड हिलने लगा। इस बीच महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला फिसलने से बाल-बाल बच गईं। गिरने से डॉ. प्रतिमा सिंह चोटिल हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed