फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress to organise Save Vote, Save Country rally in Delhi

कांग्रेस एक नवंबर को दिल्ली में निकालेगी वोट बचाओ-देश बचाओ रैली : महर्षि

Fri, 30 Oct 2026 12:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Congress to organise Save Vote, Save Country rally in Delhi
कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव महर्षि ने कहा, एक नवंबर को दिल्ली में होने वाली वोट बचाओ-देश बचाओ रैली में उत्तराखंड से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। यह रैली लोकतंत्र, संविधान और आम जनता के मताधिकार की रक्षा के लिए आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन


महर्षि ने कहा कि देश का लोकतंत्र और संविधान गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता और चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाने के साथ ही केंद्र की भाजपा सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने मताधिकार को नागरिक की लोकतांत्रिक पहचान का आधार बताया। उन्होंने कहा, कांग्रेस का मानना है कि चुनाव आयोग सहित सभी सांविधानिक संस्थाएं निष्पक्ष होनी चाहिए। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी मतदाता सूचियों की पारदर्शिता का मुद्दा उठा रहे हैं। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान कई शिकायतें मिली हैं। इस पर कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग के सामने आपत्तियां दर्ज कराई हैं। पार्टी किसी भी पात्र मतदाता को मताधिकार से वंचित नहीं होने देगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed