सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress will celebrate Silver Jubilee year fortnight across the state Uttarakhand Silver Jubilee

Uttarakhand: कांग्रेस प्रदेशभर में मनाएगी रजत जयंती वर्ष पखवाड़ा, पार्टी मुख्यालय में कटेगा केक, होगी आतिशबाजी

माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 30 Oct 2025 06:29 AM IST
सार

कांग्रेस प्रदेशभर में मनाएगी रजत जयंती वर्ष पखवाड़ा मनाएगी। नौ नवंबर को कांग्रेस मुख्यालय में राज्य स्थापना का केक  कटेगा। आतिशबाजी की जाएगी।

विज्ञापन
Congress will celebrate Silver Jubilee year fortnight across the state Uttarakhand  Silver Jubilee
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर एक से 14 नवंबर तक रजत जयंती पखवाड़ा मनाएगी। नौ नवंबर को कांग्रेस मुख्यालय में राज्य स्थापना का केक काटने के साथ आतिशबाजी की जाएगी।

बुधवार को प्रेसवार्ता में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने रजत जयंती पखवाड़ा मनाने का निर्णय लिया है। कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह, गणेश गोदियाल व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ नेता आगामी एक नवंबर को कचहरी स्थित शहीद स्थल पहुंच कर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। दो नवंबर को प्रदेश के सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों अपने ब्लॉकों में विकास गोष्ठियां आयोजित कर राज्य की राजनीतिक व सामाजिक स्थितियों व विकास पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


उपलब्धियों पर प्रदर्शनी लगाई जाए

धस्माना ने बताया कि तीन नवंबर को जिला कांग्रेस कमेटियों अपने अपने जिलों में जिला अस्पतालों में मरीजों को फल वितरित कर विचार गोष्ठी करेंगे। तीन व चार नवंबर को विधानसभा के विशेष सत्र में पार्टी के विधायक प्रदेश के जन मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे। पांच नवंबर को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल पूर्व सीएम हरीश रावत व अन्य महत्वपूर्ण नेता पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करेंगे। छह नवंबर को रामपुर तिराहा में शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। सात नवंबर को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में एक विचार सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। आठ नवंबर को प्रदेश में पच्चीस वर्ष के उत्तराखंड में सत्तासीन रही सरकारों के क्रिया-कलाप व उपलब्धियों पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी।


ये भी पढ़ें...President Dehradun Visit: ट्रैफिक पुलिस की फुल प्रूफ तैयारी, अलग-अलग पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे

नौ नवंबर को राज्य निर्माण की रजत जयंती पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में केक काटा जाएगा। 11 नवंबर से चौदह नवंबर तक प्रदेश की सभी 70 विधानसभाओं में जय उत्तराखंड जय भारत तिरंगा यात्रा निकालेगी। इस दौरान लोगों से राज्य के वर्तमान हालात व भावी योजनाओं पर संवाद किया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष मदन लाल व श्रम विभाग अध्यक्ष दिनेश कौशल मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed