उत्तराखंड में कोरोना: बीते 24 घंटे में 624 संक्रमण के मामले आए सामने, दो मरीजों की मौत
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कोरोना संक्रमण दर घट कर 3 फीसदी पहुंच गई है। और संक्रमितों में 27.6 प्रतिशत 20 से 29 आयु वर्ग के युवा हैं।
विस्तार
प्रदेश में कोविड संक्रमण घटा है, लेकिन खतरा अभी बरकरार है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश पिछले 24 घंटे में 624 नए केस आए हैं। जबकि दो मरीजों की मौत हुई है। संक्रमितों की तुलना में चार हजार से अधिक ठीक हुए हैं। विभाग के अनुसार संक्रमण दर घट कर तीन फीसदी पहुंच गई है। इसके अलावा संक्रमितों में 27.6 प्रतिशत 20 से 29 आयु वर्ग के युवा हैं।
कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर में तीन प्रतिशत मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है। और 97 प्रतिशत संक्रमित होम आईसोलेशन में रह कर ही ठीक हो रहे है। वहीं कोविड संक्रमण में गिरावट से राजनीतिक दलों को मिली बड़ी राहत मिली है। चुनाव आयोग ने गाइडलाइंस बदली दी है। अब 1000 और 500 लोगों की शर्त हटा दी गई है। हालांकि चुनाव के बीच संक्रमण को काबू करने की बड़ी चुनौती है।
चुनाव आयोग ने संक्रमण का प्रभाव कम होने पर चुनावी रैलियों को लेकर छूट दी है। फरवरी में कोविड जांच कम होने से संक्रमितों की संख्या में घटी है। वर्तमान में प्रतिदिन औसतन 20 हजार सैंपलों की जांच हो रही है। जबकि इससे पहले एक दिन में 35 से 40 हजार सैंपलों की जांच की जा रही थी।
सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन के अध्यक्ष अनूप नौटियाल का कहना है कि वर्तमान में संक्रमण का प्रसार कम हुआ है। लेकिन चुनाव माहौल के बीच संक्रमण को फैलने से रोकना एक चुनौती है। संक्रमण का खतरा खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि संक्रमण को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है।
पिछले छह दिन में सैंपल जांच और संक्रमण की स्थिति
दिन सैंपल जांच संक्रमित मौतें
1 फरवरी 26621 1840 18
2 फरवरी 27529 2081 10
3 फरवरी 25671 1618 07
4 फरवरी 20979 1183 15
5 फरवरी 17561 844 13
6 फरवरी 17415 585 09
7 फरवरी 20413 624 02
तीसरी लहर : संक्रमितों में 27 प्रतिशत ज्यादा युवा
प्रदेश में एक जनवरी 2022 से कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर आई। अब तक 85 हजार से अधिक लोग कोविड संक्रमित हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार तीसरी लहर में युवा ज्यादा संक्रमित पाए गए। इसमें 20 से 29 आयु वर्ग के संक्रमितों की संख्या 27 प्रतिशत अधिक है। जबकि संक्रमित बच्चों की संख्या 2.4 प्रतिशत है। 30 से 39 आयु वर्ग में 23.5 प्रतिशत लोग संक्रमित हुए हैं।
प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में संक्रमितों के लिए 6270 आइसोलेशन बेड, 6942 ऑक्सीजन युक्त बेड, 1413 आईसीयू बेड, 907 वेंटिलेटर की व्यवस्था की गई है। जबकि तीसरी लहर में एक प्रतिशत आइसोलेशन, तीन प्रतिशत ऑक्सीजन बेड और सात प्रतिशत आईसीयू बेड ही संक्रमितों के लिए इस्तेमाल हुए हैं। वहीं, तीन प्रतिशत वेंटिलेटर पर ही संक्रमितों को भर्ती करने की नौबत आई है। 97 प्रतिशत संक्रमितों होम आइसोलेशन में उपचार किया है। उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं पड़ी है।
आयु वर्ग संक्रमित प्रतिशत में
00-09 02.40
10-19 09.70
20-29 27.60
30-39 23.50
40-49 14.80
50-59 11.50
60-69 06.50
70-79 03.00
80-90 01.00
90 से ऊपर 00.10
.........................................