फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Daily traffic jams on Hospital Road; inconvenience

Dehradun News: अस्पताल रोड पर प्रतिदिन लग रहा जाम, त्योहारी सीजन में बढ़ी परेशानी

Sun, 18 Oct 2026 06:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sun, 18 Oct 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
Daily traffic jams on Hospital Road; inconvenience
- ग्रामीण क्षेत्रों से खरीदारी के लिए पहुंचे लोग जाम में फंसकर गंवा रहे समय, व्यवस्था सुधारने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। नगर के मेन बाजार से सटे अस्पताल रोड के पास रोज लगने वाला जाम त्योहारी सीजन में लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों से खरीदारी के लिए पहुंचे लोग जाम में फंसकर काफी समय गंवा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग की है।
अस्पताल रोड पर आए दिन वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति बन रही है। सड़क किनारे अव्यवस्थित तरीके से वाहन और रेहड़ी खड़े होने के कारण सड़क संकरी हो जाती है। त्योहारी सीजन में बाजार में भीड़ बढ़ने से समस्या और अधिक गंभीर हो रही है। इससे राहगीरों और खरीदारी करने आए लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार में जाम लगना शहर की पहचान बनती जा रही है। अस्पताल रोड पर यातायात नियंत्रित करने के लिए नियमित रूप से पुलिसकर्मी की तैनाती की जानी चाहिए। पुलिसकर्मी सड़क किनारे होने वाली अव्यवस्थित पार्किंग पर रोक लगाकर वाहनों की आवाजाही सुचारू करा सकते हैं। इससे जाम की समस्या कम होगी और बाजार आने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी। थाना प्रभारी राजीव राैथाण ने कहा कि यातायात सुचारू करने के लिए पुलिसकर्मी की तैनाती की जाएगी। समस्या के समाधान के लिए अन्य प्रभावी कदम भी उठाए जाऐगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में बाजार में भीड़ बढ़ गई है, लेकिन अस्पताल रोड पर यातायात व्यवस्था ठीक नहीं है। पुलिसकर्मी की तैनाती से जाम नियंत्रित होगा और लोगों को सुविधा मिलेगी। - सौरव पुंडीर, स्थानीय निवासी

अस्पताल रोड पर सड़क किनारे वाहन खड़े होने से रोज जाम लगता है। यातायात को व्यवस्थित तरीके से संचालित करने और अव्यवस्थित पार्किंग रोकने की व्यवस्था की जानी चाहिए। - नवीन गौहर, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed