{"_id":"6ae39c3bf13f435dbb05cfea","slug":"date-of-congress-rally-brings-back-memories-of-the-sikh-dehradun-news-c-5-1-drn1034-1102070-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस की रैली की तिथि ने दिलाई सिख नरसंहार की याद : महेंद्र भट्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस की रैली की तिथि ने दिलाई सिख नरसंहार की याद : महेंद्र भट्ट
विज्ञापन
कांग्रेस की ओर से दिल्ली में एक नवंबर को प्रस्तावित संविधान बचाओ रैली को लेकर भाजपा ने तीखा हमला बोला है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस की रैली की तिथि से देश को सिखों पर हुए अत्याचारों की याद आती है। कांग्रेस ने जानबूझकर इस दुखद दिन को चुनकर देश के जख्मों को फिर से ताजा करने का काम किया है।
भट्ट ने कांग्रेस की रैली की तिथि को उसकी अराजकतावादी सोच का प्रतीक करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस संविधान बचाने की आड़ में वास्तव में संवैधानिक संस्थाओं पर हमला कर उन्हें कमजोर करने की गहरी साजिश रच रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अब यह पूरी तरह से स्पष्ट हो चुका है कि कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष देश विरोधी विदेशी ताकतों के हाथों की कठपुतली बन चुका है।
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के उत्तराखंड दौरों पर भट्ट ने आरोप लगाया कि इन दोनों नेताओं के कार्य राष्ट्र विरोधी और सनातन विरोधी होते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की देशभक्त और राष्ट्रवादी जनता इन दोनों नेताओं के दौरों को बिल्कुल भी गंभीरता से नहीं लेती है।